जिलाधिकारी ने किया जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

जिलाधिकारी ने किया जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

हीट स्ट्रोक जागरूकता और पोषण केंद्र की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के निर्देश

जौनपुर – जिलाधिकारी श्री सैमुअल पॉल एन. ने बुधवार को जिला अस्पताल का आकस्मिक निरीक्षण कर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल की ओपीडी व्यवस्था, मरीजों की संख्या, दवाओं की उपलब्धता, पोषण पुनर्वास केंद्र तथा चिकित्सकों की उपस्थिति सहित विभिन्न व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

जिलाधिकारी ने अस्पताल प्रशासन को निर्देशित किया कि मरीजों को समय पर उपचार उपलब्ध कराया जाए तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।


निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने विशेष रूप से पोषण पुनर्वास केंद्र का जायजा लेते हुए निर्देश दिया कि वहां भर्ती बच्चों को समय पर दवाएं एवं आवश्यक पोषक तत्व उपलब्ध कराए जाएं। उन्होंने चिकित्सकों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया। इसके साथ ही बढ़ती गर्मी और हीट स्ट्रोक के खतरे को देखते हुए अस्पताल परिसर में हिंदी भाषा में जागरूकता पोस्टर लगाने के निर्देश दिए, जिससे आमजन हीट स्ट्रोक से बचाव के उपायों के प्रति जागरूक हो सकें।


जिलाधिकारी ने अस्पताल की साफ-सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाए रखने के निर्देश देते हुए कहा कि वार्डों में नियमित रूप से चादरें बदली जाएं तथा स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने भर्ती मरीजों से सीधे संवाद कर स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली और उनकी समस्याएं भी सुनीं। अस्पताल में आवश्यक दवाएं पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध पाई गईं तथा व्यवस्थाएं संतोषजनक मिलीं।


इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    नेत्र शिविर में उमड़ी भीड़, 65 मरीज ऑपरेशन के लिए चयनित

    जौनपुर- आंखों की रोशनी लौटने की उम्मीद लेकर रविवार को महमदपुर में आयोजित नि:शुल्क नेत्र शिविर में मरीजों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। शिविर…

    Continue reading
    छोटे बजट की ‘हनुमान अंश’ ने मचाई धूम, सिनेमाघरों में हाउसफुल शो

    बाबा नीम करौली के जीवन और आध्यात्मिक संदेश पर आधारित फिल्म को मिल रहा दर्शकों का प्यार जौनपुर-छोटे बजट में तैयार की गई हिंदी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नेत्र शिविर में उमड़ी भीड़, 65 मरीज ऑपरेशन के लिए चयनित

    छोटे बजट की ‘हनुमान अंश’ ने मचाई धूम, सिनेमाघरों में हाउसफुल शो

    विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर मंगल क्लिनिक में संगोष्ठी

    वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया,तकनीक आधारित, छात्र-केंद्रित विश्वविद्यालय बनाने की प्राथमिकता : प्रो. राकेश कुमार सिंह,

    जौनपुर –जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन ने ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित लोगों एवं प्रशिक्षणार्थियों से संवाद कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता, व्यवस्थाओं तथा निर्धारित शुल्क के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

    लखनऊ – योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला- 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा के प्रस्ताव को मंजूरी*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल इस योजना की शुरुआत करेंगे