जनप्रतिनिधियों ने की स्व-गणना प्रक्रिया पूरी, लोगों से सहभागिता की अपील

जौनपुर- जनगणना 2027 के अंतर्गत चल रही स्व-गणना प्रक्रिया के तहत गुरुवार को प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) खेल एवं युवा कल्याण विभाग गिरीश चंद्र यादव, विधान परिषद सदस्य बृजेश सिंह प्रिंशु सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से अपनी स्व-गणना प्रक्रिया पूरी की। इस दौरान उन्होंने जनपदवासियों से अपील की कि वे भी इस महत्वपूर्ण अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लें और समय रहते अपनी स्व-गणना अवश्य करें।


स्व-गणना प्रक्रिया 7 मई 2026 से 21 मई 2026 तक संचालित की जा रही है। इसके अंतर्गत नागरिकों को स्व-गणना पोर्टल⁠� पर जाकर अपनी जानकारी दर्ज करनी होगी। पोर्टल पर कुल 33 बिंदुओं पर सूचनाएं मांगी जाएंगी, जिन्हें सावधानीपूर्वक भरकर सबमिट करना होगा। प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद 10 अंकों का एसई-आईडी जनरेट होगा, जिसे सुरक्षित रखना आवश्यक है।


प्रशासन के अनुसार 22 मई 2026 से 20 जून 2026 तक प्रगणक घर-घर जाकर गणना करेंगे। उस दौरान नागरिकों को अपना एसई-आईडी प्रगणक को दिखाना होगा, जिससे बार-बार जानकारी देने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।


इसी क्रम में मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया सहित अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी स्व-गणना प्रक्रिया पूरी कर लोगों को जागरूक किया।

  • Related Posts

    सामाजिक वानिकी प्रभाग द्वारा 01पेड मां के नाम के क्रम में वृहद वृक्षारोपण महायज्ञ का हुआ आयोजन

    जौनपुर 12 जुलाई,-प्रदेश सरकार के वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 के अंतर्गत सामाजिक वानिकी प्रभाग, जौनपुर द्वारा ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत जनपद में…

    Continue reading
    कुश्ती में रजत पदक जीतकर सौरभ यादव ने बढ़ाया जनपद का गौरव : ज्ञान प्रकाश सिंह

    जौनपुर। थाईलैंड में आयोजित जूनियर एशियाड कुश्ती चैंपियनशिप (अंडर 20) में रजत पदक जीतकर गजना, धर्मापुर के युवा पहलवान सौरभ यादव ने ना सिर्फ…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सामाजिक वानिकी प्रभाग द्वारा 01पेड मां के नाम के क्रम में वृहद वृक्षारोपण महायज्ञ का हुआ आयोजन

    कुश्ती में रजत पदक जीतकर सौरभ यादव ने बढ़ाया जनपद का गौरव : ज्ञान प्रकाश सिंह

    पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं उन्हें संरक्षित रखना भी हमारी जिम्मेदारी: कृपाशंकर सिंह

    पुलिस की तत्परता से 8 वर्षीय भटका बालक सकुशल परिजनों से मिला

    जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव डेवलपमेंट कमेटी की बैठक सम्पन्न

    पिछड़ा वर्ग के बेरोजगार युवाओं हेतु निःशुल्क ’ओ’ लेवल एवं सीसीसी कंप्यूटर प्रशिक्षण योजना 2026-27 के लिए आवेदन आमंत्रित