निःशुल्क राशन वितरण की तिथि बढ़ी, 14 मई तक मिलेगा खाद्यान्न

जौनपुर- जिला पूर्ति अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 के अंतर्गत माह मई 2026 के लिए आवंटित निःशुल्क खाद्यान्न वितरण की अंतिम तिथि अब 14 मई 2026 तक बढ़ा दी गई है। पहले यह वितरण 24 अप्रैल से 8 मई 2026 तक निर्धारित था, लेकिन कुछ जनपदों में ई-पॉस मशीनों के माध्यम से वितरण प्रभावित होने के कारण शासन ने अवधि बढ़ाने का निर्णय लिया है।
उन्होंने बताया कि जनपद की सभी उचित दर दुकानों पर “वन नेशन वन राशन कार्ड” योजना के तहत खाद्यान्न प्राप्त करने की सुविधा उपलब्ध रहेगी। अंत्योदय कार्ड धारकों को 35 किलोग्राम खाद्यान्न, जिसमें 10 किलोग्राम गेहूं एवं 25 किलोग्राम चावल शामिल है, निःशुल्क वितरित किया जाएगा। वहीं पात्र गृहस्थी राशन कार्ड धारकों को प्रति यूनिट 5 किलोग्राम खाद्यान्न, जिसमें 1 किलोग्राम गेहूं और 4 किलोग्राम चावल शामिल होगा, दिया जाएगा।
जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि पोर्टेबिलिटी ट्रांजेक्शन की सुविधा भी 14 मई तक जारी रहेगी। जिन लाभार्थियों का आधार प्रमाणीकरण नहीं हो पाएगा, उन्हें मोबाइल ओटीपी सत्यापन के माध्यम से खाद्यान्न उपलब्ध कराया जाएगा। सभी उचित दर विक्रेताओं को निर्देशित किया गया है कि वे नई ई-वेटिंग लिंक्ड ई-पॉस मशीनों के माध्यम से पारदर्शी ढंग से वितरण सुनिश्चित करें तथा दुकान पर योजना संबंधी सूचना चस्पा करें, ताकि कोई पात्र लाभार्थी योजना से वंचित न रहे।

  • Related Posts

    सामाजिक वानिकी प्रभाग द्वारा 01पेड मां के नाम के क्रम में वृहद वृक्षारोपण महायज्ञ का हुआ आयोजन

    जौनपुर 12 जुलाई,-प्रदेश सरकार के वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 के अंतर्गत सामाजिक वानिकी प्रभाग, जौनपुर द्वारा ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत जनपद में…

    Continue reading
    कुश्ती में रजत पदक जीतकर सौरभ यादव ने बढ़ाया जनपद का गौरव : ज्ञान प्रकाश सिंह

    जौनपुर। थाईलैंड में आयोजित जूनियर एशियाड कुश्ती चैंपियनशिप (अंडर 20) में रजत पदक जीतकर गजना, धर्मापुर के युवा पहलवान सौरभ यादव ने ना सिर्फ…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सामाजिक वानिकी प्रभाग द्वारा 01पेड मां के नाम के क्रम में वृहद वृक्षारोपण महायज्ञ का हुआ आयोजन

    कुश्ती में रजत पदक जीतकर सौरभ यादव ने बढ़ाया जनपद का गौरव : ज्ञान प्रकाश सिंह

    पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं उन्हें संरक्षित रखना भी हमारी जिम्मेदारी: कृपाशंकर सिंह

    पुलिस की तत्परता से 8 वर्षीय भटका बालक सकुशल परिजनों से मिला

    जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव डेवलपमेंट कमेटी की बैठक सम्पन्न

    पिछड़ा वर्ग के बेरोजगार युवाओं हेतु निःशुल्क ’ओ’ लेवल एवं सीसीसी कंप्यूटर प्रशिक्षण योजना 2026-27 के लिए आवेदन आमंत्रित