जौनपुर में ऐश्प्रा जेम्स एंड ज्वेल्स के 16वें शोरूम का भव्य उद्घाटन

जौनपुर, 07 मई 2026। शहर में आभूषण कारोबार के क्षेत्र में एक नया अध्याय जुड़ गया, जब ऐश्प्रा जेम्स एंड ज्वेल्स के 16वें शोरूम का भव्य उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर गोरखपुर के सांसद Ravi Kishan मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे और उन्होंने फीता काटकर शोरूम का शुभारंभ किया।

नए शोरूम में ग्राहकों के लिए गोल्ड, डायमंड, पोल्की एवं सिल्वर ज्वेलरी की आकर्षक रेंज उपलब्ध कराई गई है। उद्घाटन के पहले ही दिन बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर ज्वेलरी कलेक्शन की सराहना की।

समारोह में कंपनी के डायरेक्टर्स अतुल सराफ, अनूप सराफ, वैभव सराफ, सौमित्र सराफ एवं शांतनु सराफ सहित परिवार के सदस्य, शहर के गणमान्य नागरिक तथा जौनपुर शोरूम के फ्रैंचाइज़ी पार्टनर्स राजेश दुबे, नवीन दुबे, विकास दुबे विवेक दुबे एवं रोशन दुबे अपने परिवार के साथ मौजूद रहे।

उद्घाटन अवसर पर ग्राहकों के लिए गोल्ड एवं डायमंड ज्वेलरी के मेकिंग चार्ज पर फ्लैट 50 प्रतिशत तक की विशेष छूट की घोषणा भी की गई।

इसी दौरान कंपनी ने अपने नए सब-ब्रांड “ज्वेल स्टोरी” को भी लॉन्च किया। यह कलेक्शन खासतौर पर युवाओं और वर्किंग प्रोफेशनल्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जिसमें 9KT, 14KT और 18KT नैचुरल डायमंड ज्वेलरी शामिल है। हल्के और स्टाइलिश डिजाइनों के कारण यह डेली वियर, ऑफिस वियर और गिफ्टिंग के लिए उपयुक्त माना जा रहा है।

इस मौके पर सांसद Ravi Kishan ने कहा कि ऐश्प्रा जेम्स एंड ज्वेल्स का जौनपुर में आगमन शहर के व्यापारिक विकास और रोजगार की संभावनाओं को नई दिशा देगा। वहीं कंपनी के डायरेक्टर्स ने ग्राहकों को बेहतर गुणवत्ता, आधुनिक डिज़ाइन और भरोसेमंद सेवा देने की प्रतिबद्धता दोहराई।

  • Related Posts

    सामाजिक वानिकी प्रभाग द्वारा 01पेड मां के नाम के क्रम में वृहद वृक्षारोपण महायज्ञ का हुआ आयोजन

    जौनपुर 12 जुलाई,-प्रदेश सरकार के वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 के अंतर्गत सामाजिक वानिकी प्रभाग, जौनपुर द्वारा ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत जनपद में…

    Continue reading
    कुश्ती में रजत पदक जीतकर सौरभ यादव ने बढ़ाया जनपद का गौरव : ज्ञान प्रकाश सिंह

    जौनपुर। थाईलैंड में आयोजित जूनियर एशियाड कुश्ती चैंपियनशिप (अंडर 20) में रजत पदक जीतकर गजना, धर्मापुर के युवा पहलवान सौरभ यादव ने ना सिर्फ…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सामाजिक वानिकी प्रभाग द्वारा 01पेड मां के नाम के क्रम में वृहद वृक्षारोपण महायज्ञ का हुआ आयोजन

    कुश्ती में रजत पदक जीतकर सौरभ यादव ने बढ़ाया जनपद का गौरव : ज्ञान प्रकाश सिंह

    पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं उन्हें संरक्षित रखना भी हमारी जिम्मेदारी: कृपाशंकर सिंह

    पुलिस की तत्परता से 8 वर्षीय भटका बालक सकुशल परिजनों से मिला

    जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव डेवलपमेंट कमेटी की बैठक सम्पन्न

    पिछड़ा वर्ग के बेरोजगार युवाओं हेतु निःशुल्क ’ओ’ लेवल एवं सीसीसी कंप्यूटर प्रशिक्षण योजना 2026-27 के लिए आवेदन आमंत्रित