मानवीय संवेदना की मिसाल बने अवनीश वर्मा और गोलू यादव

सड़क हादसे में गंभीर घायल युवक की बचाई जान

केराकत जौनपुर

जौनपुर-गाजीपुर मार्ग पर गुरुवार की रात लगभग पौने आठ बजे औरी रेलवे अंडरपास के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर तड़पता रहा। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों की भीड़ तमाशबीन बनी रही, लेकिन इसी बीच अवनीश वर्मा ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए घायल युवक को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर उसकी जान बचाने का प्रयास किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल युवक की पहचान अजय कुमार (32 वर्ष) पुत्र गजराज, निवासी सिंगारपुर, चांदपुर, जनपद गाजीपुर के रूप में हुई है। दुर्घटना में युवक के सिर, नाक और मुंह में गंभीर चोटें आईं, जिससे अत्यधिक रक्तस्राव होने लगा और वह मौके पर ही अचेत हो गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए अवनीश वर्मा ने बिना समय गंवाए स्थानीय युवक गोलू यादव निवासी नोनमटिया कुसरना की मदद से घायल को अपनी बाइक पर बैठाकर तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केराकत पहुंचाया। इस दौरान घायल के शरीर से लगातार बह रहे खून से गोलू यादव के कपड़े पूरी तरह खून से सन गए, जबकि अवनीश वर्मा के कपड़ों पर भी खून के धब्बे साफ नजर आए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों ने घायल युवक का प्राथमिक उपचार किया, लेकिन हालत नाजुक होने के कारण उसे बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि जिला अस्पताल में युवक की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है।
इस संबंध में स्वास्थ्यकर्मी ए.के. त्रिपाठी ने घटना की सूचना फोन के माध्यम से प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार पांडेय को दी। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक ने तत्काल पुलिसकर्मियों को अस्पताल भेजा और घायल युवक को बेहतर उपचार दिलाने की व्यवस्था कराई। आज के दौर में जहां अधिकांश लोग हादसों के बाद वीडियो बनाने में व्यस्त रहते हैं, वहीं अवनीश वर्मा और गोलू यादव ने इंसानियत का परिचय देते हुए एक घायल की मदद कर समाज के सामने प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया है। युवक की स्थिति अभी भी चिंताजनक बनी हुई है।

  • Related Posts

    पुलिस की तत्परता से 8 वर्षीय भटका बालक सकुशल परिजनों से मिला

    जौनपुर – जफराबाद थाना पुलिस ने मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए भटके हुए 8 वर्षीय बालक को सकुशल उसके परिजनों से मिला दिया।…

    Continue reading
    जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव डेवलपमेंट कमेटी की बैठक सम्पन्न

    जौनपुर – जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित जन सुनवाई कक्ष में डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव डेवलपमेंट कमेटी (डीसीडीसी) की बैठक सम्पन्न हुई।

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पुलिस की तत्परता से 8 वर्षीय भटका बालक सकुशल परिजनों से मिला

    जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव डेवलपमेंट कमेटी की बैठक सम्पन्न

    पिछड़ा वर्ग के बेरोजगार युवाओं हेतु निःशुल्क ’ओ’ लेवल एवं सीसीसी कंप्यूटर प्रशिक्षण योजना 2026-27 के लिए आवेदन आमंत्रित

    शाहगंज पुलिस टीम को मिली बड़ी कामयाबी,05 साल से फरार चल रहे 50 हजार रुपये का इनामिया वांछित हृदयनारायण मिश्र को किया गया गिरफ्तार

    उमस भरी गर्मी के बीच बारिश ने दी राहत, मौसम हुआ सुहाना

    पत्रकारों के लिए आयुष्मान कार्ड बनवाना होगा आसान, जल्द शुरू होगा नया पोर्टल