सई नदी में नहाते समय डूबने से दो युवकों की मौत


जफराबाद।लाइनबाजार के सलखापुर गांव के पास शुक्रवार की दोपहर में सई नदी में दो युवक डूब गए।दोनो युवकों को उनके साथ के युवकों ने नदी से बाहर निकालकर जिला चिकित्सालय ले गए।वहाँ पर चिकित्सक ने दोनों युवकों की हालत गम्भीर देखते हुए रेफर कर दिया गया।जिसके बाद दोनो को एक निजी चिकित्सालय में ले जाया गया।वहां पर चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
जफराबाद के बैजाबाद गांव के लगभग एक दर्जन से युवक सलखापुर गांव के पास सई नदी में नहाने गए थे।नहाते समय दो युवक डूबने लगे।अन्य युवक उन्हें ढूंढने लगे।काफी देर तक खोजबीन के बाद दोनों युवक बेहोशी की हालत में नदी के पानी मे मिले।उन दोनों को युवक अपनी बाइक से तत्काल जिला चिकित्सालय ले गए।वहां पर दोनो युवकों राजन चौहान पुत्र अनिल चौहान तथा रवि चौहान पुत्र राय चौहान की हालत काफी नाजुक देख कर बेहतर उपचार के लिए अन्यत्र रेफर कर दिया।आनन फानन में उन्हें एक निजी चिकित्सालय में ले गए।वहाँ पर चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।दोनो युवक 25 वर्ष के बताए जा रहे है।

  • Related Posts

    शाहगंज में दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    जौनपुर।शाहगंज थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को 23 अगस्त को ग्राम दनापुर…

    Continue reading
    मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग की जिला क्रियान्वयन समिति की समीक्षा बैठक हुई संपन्न

    जौनपुर –मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग द्वारा एकीकृत बागवानी विकास मिशन, “पर ड्राप मोर काप माइकोरीगेशन व मुख्यमंत्री औद्यानिक विकास योजना…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया,तकनीक आधारित, छात्र-केंद्रित विश्वविद्यालय बनाने की प्राथमिकता : प्रो. राकेश कुमार सिंह,

    जौनपुर –जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन ने ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित लोगों एवं प्रशिक्षणार्थियों से संवाद कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता, व्यवस्थाओं तथा निर्धारित शुल्क के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

    लखनऊ – योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला- 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा के प्रस्ताव को मंजूरी*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल इस योजना की शुरुआत करेंगे

    जौनपुर: कृषि वैज्ञानिक पर उन्हीें के कर्मचारियों ने किया जानलेवा हमला, 4 के खिलाफ एफआईआर दर्ज, पत्रकार इशरत हुसैन

    जौनपुर -मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत थाना मीरगंज पुलिस की सराहनीय पहल, पति-पत्नी के पारिवारिक विवाद का कराया गया आपसी सुलह-समझौता

    जौनपुर -जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न