सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम ने सुनी जनसमस्याएं, 81 शिकायतों में 14 का मौके पर निस्तारण

जौनपुर, 16 मई। कलेक्ट्रेट स्थित प्रेक्षागृह में शनिवार को जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर आमजन को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। इस दौरान जिलाधिकारी ने जनसमस्याएं सुनते हुए अधिकारियों को शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए।

समाधान दिवस में बेसिक शिक्षा, स्वास्थ्य, समाज कल्याण, पिछड़ा वर्ग कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण, दिव्यांगजन सशक्तिकरण, महिला एवं बाल विकास, कृषि, उद्यान, उद्योग, श्रम, पशुपालन, मत्स्य, सहकारिता एवं खाद्य विभाग सहित विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाए। यहां लोगों को योजनाओं की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया एवं सरकारी सुविधाओं की जानकारी दी गई।

उद्योग विभाग द्वारा सीएम युवा उद्यमी विकास अभियान योजना के तहत चार आवेदन पंजीकृत किए गए, जबकि श्रम विभाग की ओर से पंजीकृत श्रमिकों को श्रमिक पंजीयन प्रमाण पत्र वितरित किए गए। जिलाधिकारी ने किसानों को पौधे भी वितरित किए। कार्यक्रम में एक हजार से अधिक लोगों ने विभिन्न विभागीय स्टॉलों का अवलोकन कर योजनाओं की जानकारी प्राप्त की।

जनसुनवाई के दौरान प्रमोद कुमार निवासी पूरेरामजी, बक्सा द्वारा भूमि विवाद मामले में निर्माण कार्य हेतु पुलिस सुरक्षा दिलाने की मांग की गई, जिस पर जिलाधिकारी ने राजस्व निरीक्षक को दो दिन में रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। वहीं धर्मापुर निवासी राजेश पाल की शिकायत पर थानाध्यक्ष गौराबादशाहपुर को अवैध निर्माण की जांच कर रिपोर्ट देने को कहा गया। धन्नोपुर शंकरमंडी निवासी श्रीमती इशरत की विद्युत विभाग से संबंधित शिकायत पर जिलाधिकारी ने एक्सईएन हाइडल के प्रति नाराजगी जताते हुए तत्काल निस्तारण के निर्देश दिए।

सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 81 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें 14 का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष मामलों को संबंधित विभागों को कार्रवाई हेतु भेजा गया।

कार्यक्रम के बाद जिलाधिकारी ने अधिकारियों के साथ बैठक कर शासन की प्राथमिकताओं, जनसुनवाई, कार्यालय व्यवस्था एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिया कि कार्यालयों में साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय, बैठने की व्यवस्था एवं सीसीटीवी कैमरे दुरुस्त रखे जाएं। साथ ही आईजीआरएस और सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा।

उन्होंने सभी विभागाध्यक्षों को प्रतिदिन सुबह 10 बजे से 12 बजे तक प्रभावी जनसुनवाई करने तथा आमजन के साथ शालीन व्यवहार बनाए रखने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने चेतावनी दी कि शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

भीषण गर्मी को देखते हुए जिलाधिकारी ने लोगों से पक्षियों के लिए दाना और पानी रखने की अपील भी की।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, सीओ सिटी गोल्डी गुप्ता, उप जिलाधिकारी, तहसीलदार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    शाहगंज में दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    जौनपुर।शाहगंज थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को 23 अगस्त को ग्राम दनापुर…

    Continue reading
    मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग की जिला क्रियान्वयन समिति की समीक्षा बैठक हुई संपन्न

    जौनपुर –मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग द्वारा एकीकृत बागवानी विकास मिशन, “पर ड्राप मोर काप माइकोरीगेशन व मुख्यमंत्री औद्यानिक विकास योजना…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया,तकनीक आधारित, छात्र-केंद्रित विश्वविद्यालय बनाने की प्राथमिकता : प्रो. राकेश कुमार सिंह,

    जौनपुर –जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन ने ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित लोगों एवं प्रशिक्षणार्थियों से संवाद कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता, व्यवस्थाओं तथा निर्धारित शुल्क के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

    लखनऊ – योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला- 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा के प्रस्ताव को मंजूरी*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल इस योजना की शुरुआत करेंगे

    जौनपुर: कृषि वैज्ञानिक पर उन्हीें के कर्मचारियों ने किया जानलेवा हमला, 4 के खिलाफ एफआईआर दर्ज, पत्रकार इशरत हुसैन

    जौनपुर -मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत थाना मीरगंज पुलिस की सराहनीय पहल, पति-पत्नी के पारिवारिक विवाद का कराया गया आपसी सुलह-समझौता

    जौनपुर -जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न