हीटवेव से पशुओं के बचाव को लेकर एडवाइजरी जारी

जौनपुर, 23 मई (सू0वि0)। लगातार बढ़ते तापमान और हीटवेव को देखते हुए मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. ओम प्रकाश श्रीवास्तव ने जनपद के पशुपालकों के लिए एडवाइजरी जारी की है। उन्होंने कहा कि अत्यधिक गर्मी और आर्द्रता के कारण पशुओं में हीट स्ट्रेस की समस्या तेजी से बढ़ रही है, जिससे दुग्ध उत्पादन में कमी, शारीरिक कमजोरी और बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।

उन्होंने बताया कि छोटे बछड़े, अधिक दूध देने वाले पशु, गर्भित पशु, गहरे रंग के तथा अधिक वजन वाले पशु हीट स्ट्रेस से अधिक प्रभावित होते हैं। इसके लक्षणों में अत्यधिक हांफना, सूखी नाक, कमजोरी, पानी अधिक पीना, भोजन कम करना, दूध उत्पादन घटना और अचानक मृत्यु तक शामिल हैं। पक्षियों में चोंच खोलकर सांस लेना और पंख फैलाकर बैठना भी हीट स्ट्रेस के संकेत हैं।

मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने पशुपालकों को सलाह दी कि पशुओं को छायादार एवं हवादार स्थान पर रखें तथा दोपहर 11 बजे से शाम 4 बजे तक विशेष सावधानी बरतें। पशुओं को पर्याप्त मात्रा में स्वच्छ और ठंडा पानी उपलब्ध कराया जाए। शेड में स्प्रिंकलर, मिस्ट फैन, एग्जॉस्ट फैन तथा फॉगिंग की व्यवस्था करने की भी सलाह दी गई।

उन्होंने कहा कि पशुओं को दिन में कम से कम दो बार ठंडे पानी से नहलाया जाए तथा भैंसों के लिए पानी में बैठने की व्यवस्था की जाए। शेड की छत पर भूसा, पराली या सफेद पेंट कराने से तापमान कम किया जा सकता है।

उन्होंने संतुलित आहार, हरा चारा, इलेक्ट्रोलाइट और मिनरल मिक्सचर के उपयोग पर भी जोर दिया। साथ ही स्थानीय निकायों और ग्राम पंचायतों से सार्वजनिक स्थलों पर पशु-पक्षियों के लिए पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने की अपील की।

मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने बताया कि हीट स्ट्रेस के लक्षण दिखाई देने पर तुरंत पशु चिकित्सालय से संपर्क करें। आवश्यकता पड़ने पर टोल फ्री नंबर 1962 पर भी सहायता प्राप्त की जा सकती है।

  • Related Posts

    शाहगंज में दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    जौनपुर।शाहगंज थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को 23 अगस्त को ग्राम दनापुर…

    Continue reading
    मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग की जिला क्रियान्वयन समिति की समीक्षा बैठक हुई संपन्न

    जौनपुर –मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग द्वारा एकीकृत बागवानी विकास मिशन, “पर ड्राप मोर काप माइकोरीगेशन व मुख्यमंत्री औद्यानिक विकास योजना…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया,तकनीक आधारित, छात्र-केंद्रित विश्वविद्यालय बनाने की प्राथमिकता : प्रो. राकेश कुमार सिंह,

    जौनपुर –जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन ने ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित लोगों एवं प्रशिक्षणार्थियों से संवाद कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता, व्यवस्थाओं तथा निर्धारित शुल्क के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

    लखनऊ – योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला- 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा के प्रस्ताव को मंजूरी*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल इस योजना की शुरुआत करेंगे

    जौनपुर: कृषि वैज्ञानिक पर उन्हीें के कर्मचारियों ने किया जानलेवा हमला, 4 के खिलाफ एफआईआर दर्ज, पत्रकार इशरत हुसैन

    जौनपुर -मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत थाना मीरगंज पुलिस की सराहनीय पहल, पति-पत्नी के पारिवारिक विवाद का कराया गया आपसी सुलह-समझौता

    जौनपुर -जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न