जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव डेवलपमेंट कमेटी की बैठक सम्पन्न

जौनपुर – जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित जन सुनवाई कक्ष में डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव डेवलपमेंट कमेटी (डीसीडीसी) की बैठक सम्पन्न हुई।

   बैठक में सहकारिता विभाग, जनपद जौनपुर से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

    बैठक में नवगठित बी-पैक्स के गठन, बी-पैक्स को भूमि आवंटन, बी-पैक्स की भूमि को भू-राजस्व अभिलेखों में दर्ज कराने, पैक्स के कम्प्यूटरीकरण तथा बी-पैक्स में सोलर रूफ टॉप लगाए जाने संबंधी एजेंडों पर चर्चा की गई। 







   जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सहकारिता विभाग से जुड़े सभी कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराया जाए, ताकि जनपद में सहकारी संस्थाओं को और अधिक सशक्त बनाया जा सके।

    जिलाधिकारी ने कहा कि बी-पैक्स के सुदृढ़ीकरण से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी तथा किसानों को सहकारिता योजनाओं का बेहतर लाभ प्राप्त होगा। उन्होंने भूमि आवंटन एवं अभिलेखीय कार्यवाही को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए, ताकि नवगठित बी-पैक्स सुचारु रूप से कार्य करना प्रारम्भ कर सकें। साथ ही, पैक्स के कम्प्यूटरीकरण एवं सोलर रूफ टॉप स्थापना जैसे नवाचारों को भी तेजी से आगे बढ़ाने पर बल दिया।

    जिलाधिकारी द्वारा नवगठित समितियों के सचिवों को प्रशिक्षण दिलाने के निर्देश दिए गए।

    बैठक में अन्य बिंदुओं पर भी अध्यक्ष महोदय की अनुमति से चर्चा की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

     इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व परमानंद झा, जिला विकास अधिकारी मीनाक्षी देवी, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता ब्रजेश पाठक सहित अन्य उपस्थित रहे।
  • Related Posts

    दशमोत्तर छात्रवृत्ति के सफल क्रियान्वयन को लेकर छात्रों को किया जागरूक

    दशमोत्तर छात्रवृत्ति के सफल क्रियान्वयन को लेकर छात्रों को किया जागरूक अधिकारियों ने आवेदन प्रक्रिया और सावधानियों की दी विस्तृत जानकारी जौनपुर -वित्तीय वर्ष…

    Continue reading
    वाराणसी खंड स्नातक-शिक्षक निर्वाचन का कार्यक्रम घोषित, 23 अक्टूबर को मतदान

    जौनपुर। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के वाराणसी खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचित सदस्यों का कार्यकाल 6 दिसंबर 2026 को समाप्त होने…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दशमोत्तर छात्रवृत्ति के सफल क्रियान्वयन को लेकर छात्रों को किया जागरूक

    जौनपुर -एसएसपी के कड़े निर्देशन में थाना खुटहन पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के वांछित तथा 25000/रू0 के इनामिया अपराधी को किया गिरफ्तार

    जौनपुर-दिव्यांग छात्रा को कृपाशंकर सिंह ने दिया ई-ट्राइसाइकिलपूर्व गृहराज्यमंत्री ने सेवा संकल्प अभियान के तहत सृष्टि सिंह को भेंट की इलेक्ट्रॉनिक ट्राइसाइकिल, चेहरे पर खिली खुशी

    वाराणसी खंड स्नातक-शिक्षक निर्वाचन का कार्यक्रम घोषित, 23 अक्टूबर को मतदान

    जौनपुर -भाषण प्रतियोगिता में अभिनव कीर्ति पांडेय प्रथममेरे सपनों का भारत” विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

    जौनपुर -जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जौनपुर द्वारा गांधी जयंती के अवसर पर छात्र/छात्राओं को पाक्सो अधिनियम-2012 के विषय में किया गया जागरूक ।