शहर के प्रतिष्ठित आर.एन.टैगोर स्कूल के में आयोजित समर कैंप का हुआ भव्य समापन

जौनपुर – शहर ‌के प्रतिष्ठित विद्यालय आर.एन. टैगोर हा.से. स्कूल में 21 मई से 24 मई 2026 तक आयोजित समर कैंप का भव्य समापन संपन्न हुआ। कार्यक्रम में विद्यालय के चेयरमैन डॉ. पी. के. सिंह एवं को-चेयरमैन डॉ. शीला सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही।
समारोह के दौरान एल.के.जी. से कक्षा 6 तक के विद्यार्थियों द्वारा बनाई गई आकर्षक आर्ट एंड क्राफ्ट प्रदर्शनी सभी के आकर्षण का केंद्र रही। विद्यार्थियों की रचनात्मकता और कल्पनाशीलता की सभी ने सराहना की।
समर कैंप में बच्चों ने योग, जुम्बा डांस, नृत्य-संगीत, फायरलेस कुकिंग एवं विभिन्न रचनात्मक गतिविधियाँ सीखीं। शिक्षकों द्वारा बच्चों के लिए स्वादिष्ट एवं लजीज व्यंजन भी तैयार किए गए, जिनका विद्यार्थियों ने भरपूर आनंद लिया। कैंप के दौरान बच्चों ने सीखने के साथ-साथ खेल, मनोरंजन और मस्ती का भी भरपूर आनंद उठाया।
समापन समारोह में चेयरमैन डॉ. पी. के. सिंह एवं को-चेयरमैन डॉ. शीला सिंह द्वारा विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। विद्यालय प्रबंधन ने विद्यार्थियों की प्रतिभा एवं सहभागिता की प्रशंसा करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

  • Related Posts

    पुलिस की तत्परता से 8 वर्षीय भटका बालक सकुशल परिजनों से मिला

    जौनपुर – जफराबाद थाना पुलिस ने मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए भटके हुए 8 वर्षीय बालक को सकुशल उसके परिजनों से मिला दिया।…

    Continue reading
    जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव डेवलपमेंट कमेटी की बैठक सम्पन्न

    जौनपुर – जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित जन सुनवाई कक्ष में डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव डेवलपमेंट कमेटी (डीसीडीसी) की बैठक सम्पन्न हुई।

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पुलिस की तत्परता से 8 वर्षीय भटका बालक सकुशल परिजनों से मिला

    जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव डेवलपमेंट कमेटी की बैठक सम्पन्न

    पिछड़ा वर्ग के बेरोजगार युवाओं हेतु निःशुल्क ’ओ’ लेवल एवं सीसीसी कंप्यूटर प्रशिक्षण योजना 2026-27 के लिए आवेदन आमंत्रित

    शाहगंज पुलिस टीम को मिली बड़ी कामयाबी,05 साल से फरार चल रहे 50 हजार रुपये का इनामिया वांछित हृदयनारायण मिश्र को किया गया गिरफ्तार

    उमस भरी गर्मी के बीच बारिश ने दी राहत, मौसम हुआ सुहाना

    पत्रकारों के लिए आयुष्मान कार्ड बनवाना होगा आसान, जल्द शुरू होगा नया पोर्टल