मोहम्मद हसन कालेज में 26 मई को लगेगा वृहद रोजगार मेला

जौनपुर। मोहम्मद हसन पी०जी० कॉलेज, जौनपुर में आगामी 26 मई 2026 दिन मंगलवार को एक वृहद् रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें बेरोजगार युवक-युवतियों को उनकी योग्यता के अनुसार रोजगार पाने का सुनहरा अवसर मिलेगा। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अब्दुल कादिर खां ने बताया कि विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य युवाओं को सीधे प्रतिष्ठित कंपनियों से जोड़ना है। इस मेले में उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक, बंधन बैंक, इंडसइंड बैंक, टॉप प्राइवेट बैंक्स ऑफ इंडिया, एम्प्लॉयर सेफ एक्सप्रेस, ओम लॉजिस्टिक्स, टीसीआई सहित देश भर की लगभग 15 नामी कंपनियां प्रतिभाग करेंगी और योग्य अभ्यर्थियों का चयन करेंगी। मेले में भाग लेने के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास निर्धारित की गई है, जबकि स्नातक एवं परास्नातक उत्तीर्ण अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थियों की आयु सीमा 18 से 30 वर्ष तय की गई है तथा चयनित युवाओं को योग्यता एवं पद के अनुसार आकर्षक वेतन प्रदान किया जाएगा। यह आयोजन कॉलेज की इंटरनल क्वालिटी एश्योरेंस सेल (IQAC) के तत्वावधान में संपन्न होगा, जिसके समन्वयक विभागाध्यक्ष बायोटेक्नोलॉजी एवं कन्वेनर IQAC डॉ. अभिषेक कुमार श्रीवास्तव हैं। इच्छुक अभ्यर्थी किसी भी जानकारी हेतु 9451020002, 9838487979 एवं 7459890730 पर संपर्क कर सकते हैं। मेले में प्रतिभाग करने के लिए अभ्यर्थी बैनर पर दिए गए QR कोड को स्कैन कर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। प्राचार्य डॉ. अब्दुल कादिर खां ने क्षेत्र के समस्त योग्य एवं बेरोजगार युवक-युवतियों से अपील की है कि वे 26 मई को मो० हसन पी०जी० कॉलेज परिसर, जौनपुर में समय से पहुंचकर इस विशेष अवसर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।

  • Related Posts

    पंचायत चुनाव तक ग्राम प्रधान ही संभालेंगे प्रशासनिक जिम्मेदारी

    Lucknow/Jaunpur Deadline लखनऊ। योगी आदित्यनाथ ने बड़ा फैसला लेते हुए पंचायत चुनाव होने तक मौजूदा ग्राम प्रधानों को ही प्रशासक बनाए रखने की मंजूरी…

    Continue reading
    मृतक छात्र के परिवार को सहायता दिलाने की मांग, जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

    जौनपुर। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के पदाधिकारियों ने सोमवार को जिलाधिकारी जौनपुर को ज्ञापन सौंपकर सड़क दुर्घटना में मृत छात्र के परिवार को आर्थिक…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पंचायत चुनाव तक ग्राम प्रधान ही संभालेंगे प्रशासनिक जिम्मेदारी

    मृतक छात्र के परिवार को सहायता दिलाने की मांग, जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

    जनगणना-2027 के कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रगणक सम्मानित

    मोहम्मद हसन कालेज में 26 मई को लगेगा वृहद रोजगार मेला

    ऑनलाइन एडमिशन के नाम पर साइबर ठगी से रहें सावधान: डॉ. दिग्विजय सिंह राठौर

    शहर के प्रतिष्ठित आर.एन.टैगोर स्कूल के में आयोजित समर कैंप का हुआ भव्य समापन –