जनगणना-2027 के कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रगणक सम्मानित

जौनपुर- शासन के निर्देश के क्रम में तथा प्रमुख जनगणना अधिकारी/जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. के नेतृत्व में भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना कार्य को उत्कृष्ट एवं समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने वाले प्रगणकों को तहसील बदलापुर में प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

उपजिला जनगणना अधिकारी/उपजिलाधिकारी बदलापुर शिव प्रताप तथा चार्ज जनगणना अधिकारी/तहसीलदार बदलापुर योगेन्द्र कुमार पाण्डेय द्वारा प्रगणक बृजेश कुमार तिवारी एवं जियालाल निषाद को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

बताया गया कि दोनों प्रगणकों ने भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत आवंटित ग्राम भटेहरा एवं ग्राम बछुवार में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य पूर्ण शुद्धता, तत्परता एवं जिम्मेदारी के साथ मात्र दो दिनों में संपन्न किया। अधिकारियों ने उनकी कार्यकुशलता, लगन एवं दायित्व निर्वहन की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. ने कहा कि जनगणना जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य में कर्मचारियों एवं प्रगणकों की सक्रिय भागीदारी और निष्ठा अत्यंत महत्वपूर्ण है। समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य निष्पादन से जनगणना प्रक्रिया को सफल बनाने में महत्वपूर्ण सहयोग प्राप्त होता है।

  • Related Posts

    पुलिस की तत्परता से 8 वर्षीय भटका बालक सकुशल परिजनों से मिला

    जौनपुर – जफराबाद थाना पुलिस ने मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए भटके हुए 8 वर्षीय बालक को सकुशल उसके परिजनों से मिला दिया।…

    Continue reading
    जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव डेवलपमेंट कमेटी की बैठक सम्पन्न

    जौनपुर – जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित जन सुनवाई कक्ष में डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव डेवलपमेंट कमेटी (डीसीडीसी) की बैठक सम्पन्न हुई।

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पुलिस की तत्परता से 8 वर्षीय भटका बालक सकुशल परिजनों से मिला

    जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव डेवलपमेंट कमेटी की बैठक सम्पन्न

    पिछड़ा वर्ग के बेरोजगार युवाओं हेतु निःशुल्क ’ओ’ लेवल एवं सीसीसी कंप्यूटर प्रशिक्षण योजना 2026-27 के लिए आवेदन आमंत्रित

    शाहगंज पुलिस टीम को मिली बड़ी कामयाबी,05 साल से फरार चल रहे 50 हजार रुपये का इनामिया वांछित हृदयनारायण मिश्र को किया गया गिरफ्तार

    उमस भरी गर्मी के बीच बारिश ने दी राहत, मौसम हुआ सुहाना

    पत्रकारों के लिए आयुष्मान कार्ड बनवाना होगा आसान, जल्द शुरू होगा नया पोर्टल