हैंडपंप से तैलीय पदार्थ निकलने का मामला निकला तकनीकी खराबी

Jaunpur Deadline

जौनपुर- बदलापुर तहसील के सिंगरामऊ थाना क्षेत्र स्थित रामीपुर गांव में हैंडपंप से डीजल जैसी दुर्गंध व तैलीय पदार्थ निकलने के वायरल मामले की प्रशासन ने जांच कराई। जांच में मामला सबमर्सिबल पंप की तकनीकी खराबी का निकला।

तहसीलदार बदलापुर के अनुसार लेखपाल द्वारा मौके पर पहुंचकर जांच की गई। जांच में पाया गया कि किसान विजय सिंह द्वारा लगभग तीन वर्ष पूर्व लगाए गए इंडिया मार्का हैंडपंप में सबमर्सिबल पंप भी लगाया गया था। सबमर्सिबल की ऑयल सील लीक होने के कारण पानी के साथ ऑयल बाहर आ रहा था, जिससे डीजल जैसी दुर्गंध महसूस हो रही थी।

ग्राम पंचायत सचिव एवं रोजगार सेवक की मौजूदगी में मिस्त्री बुलाकर खराब सबमर्सिबल पंप निकलवाने की कार्रवाई कराई गई, ताकि हैंडपंप से परिवार को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो सके। अधिकारियों ने बताया कि सबमर्सिबल की मरम्मत या नया पंप उपलब्ध होने के बाद उसे दोबारा लगाया जाएगा।

  • Related Posts

    शाहगंज में दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    जौनपुर।शाहगंज थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को 23 अगस्त को ग्राम दनापुर…

    Continue reading
    मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग की जिला क्रियान्वयन समिति की समीक्षा बैठक हुई संपन्न

    जौनपुर –मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग द्वारा एकीकृत बागवानी विकास मिशन, “पर ड्राप मोर काप माइकोरीगेशन व मुख्यमंत्री औद्यानिक विकास योजना…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया,तकनीक आधारित, छात्र-केंद्रित विश्वविद्यालय बनाने की प्राथमिकता : प्रो. राकेश कुमार सिंह,

    जौनपुर –जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन ने ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित लोगों एवं प्रशिक्षणार्थियों से संवाद कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता, व्यवस्थाओं तथा निर्धारित शुल्क के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

    लखनऊ – योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला- 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा के प्रस्ताव को मंजूरी*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल इस योजना की शुरुआत करेंगे

    जौनपुर: कृषि वैज्ञानिक पर उन्हीें के कर्मचारियों ने किया जानलेवा हमला, 4 के खिलाफ एफआईआर दर्ज, पत्रकार इशरत हुसैन

    जौनपुर -मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत थाना मीरगंज पुलिस की सराहनीय पहल, पति-पत्नी के पारिवारिक विवाद का कराया गया आपसी सुलह-समझौता

    जौनपुर -जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न