पंचायत चुनाव तक ग्राम प्रधान ही संभालेंगे प्रशासनिक जिम्मेदारी

Lucknow/Jaunpur Deadline

लखनऊ। योगी आदित्यनाथ ने बड़ा फैसला लेते हुए पंचायत चुनाव होने तक मौजूदा ग्राम प्रधानों को ही प्रशासक बनाए रखने की मंजूरी दे दी है। प्रदेश की सभी ग्राम पंचायतों का कार्यकाल 26 मई को समाप्त हो रहा है।

ग्राम प्रधान संगठनों की मांग पर मुख्यमंत्री ने यह निर्णय लिया, जिसके तहत पंचायत चुनाव संपन्न होने तक गांवों के विकास कार्यों और प्रशासनिक जिम्मेदारियों का संचालन वर्तमान प्रधानों द्वारा ही किया जाएगा। बताया जा रहा है कि पंचायती राज विभाग इस संबंध में आदेश जारी करेगा।

प्रदेश में कुल 57 हजार 694 ग्राम पंचायतें हैं। यह पहली बार होगा जब पंचायत चुनाव तक प्रशासनिक समिति के रूप में मौजूदा प्रधानों को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।

  • Related Posts

    मृतक छात्र के परिवार को सहायता दिलाने की मांग, जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

    जौनपुर। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के पदाधिकारियों ने सोमवार को जिलाधिकारी जौनपुर को ज्ञापन सौंपकर सड़क दुर्घटना में मृत छात्र के परिवार को आर्थिक…

    Continue reading
    जनगणना-2027 के कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रगणक सम्मानित

    जौनपुर- शासन के निर्देश के क्रम में तथा प्रमुख जनगणना अधिकारी/जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. के नेतृत्व में भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण के…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पंचायत चुनाव तक ग्राम प्रधान ही संभालेंगे प्रशासनिक जिम्मेदारी

    मृतक छात्र के परिवार को सहायता दिलाने की मांग, जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

    जनगणना-2027 के कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रगणक सम्मानित

    मोहम्मद हसन कालेज में 26 मई को लगेगा वृहद रोजगार मेला

    ऑनलाइन एडमिशन के नाम पर साइबर ठगी से रहें सावधान: डॉ. दिग्विजय सिंह राठौर

    शहर के प्रतिष्ठित आर.एन.टैगोर स्कूल के में आयोजित समर कैंप का हुआ भव्य समापन –