झाड़ फूक के आड़ में धर्म परिवर्तन के मामले की पोस्ट नकली फर्जी


जफराबाद।स्थानीय कस्बे के चकमहमुद मुहल्ले के निवासी एक व्यक्ति पर झाड़ फूंक के आड़ में बहलाफुसला कर धर्म परिवर्तन कराने का मामला फर्जी निकला।इसका सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रहा था।पुलिस ने मामले में सक्रियता दिखाते हुए जब जांच पड़ताल किया तो मामला फर्जी निकला।मामला जमीनी और बच्चो के विवाद का निकला।वही एक महिला ने छेड़छाड़ का भी आरोप लगया।
ऊक्त मुहल्ले के निवासी एक 67 वर्षीय व्यक्ति पर झाड़ फूंक के दौरान धर्म परिवर्तन का एक पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा।इसकी जानकारी होने पर थानाध्यक्ष मिथिलेश तिवारी ने तत्काल चौकी प्रभारी राधेश्याम सिंह को मामले की जांच के लिए भेजा।वहां पर घटना जमीनी विवाद व बच्चों को लेकर एक अन्य घटना की निकली।चौकी प्रभारी ने बताया कि ऊक्त मुहल्ले के निवासी ऊक्त व्यक्ति का उनके एक पड़ोसी से जमीनी विवाद चल रहा था।इसके अलावा गांव की एक 62 वर्षीय वृद्ध महिला ने ऊक्त व्यक्ति पर छेड़खानी करने व झाड़ फूंक करते समय गलत बयानबाजी का आरोप लगाया।एक अन्य महिला ने कहा बच्चों को लेकर ऊक्त व्यक्ति के परिवार के लोग अक्सर विवाद करते है।थानाध्यक्ष श्री तिवारी ने बताया कि झाड़ फूंक के नाम पर धर्म परिवर्तन करवाने की कोई शिकायत मौके पर नही मिली।मामला जमीनी तथा बच्चो के विवाद का निकला।एक वृध्द महिला ने छेड़छाड़ करने की बात कही।सभी पक्षों को थाने बुलाया गया है।अभी किसी ने कोई तहरीर नही दिया है।

  • Related Posts

    पुलिस की तत्परता से 8 वर्षीय भटका बालक सकुशल परिजनों से मिला

    जौनपुर – जफराबाद थाना पुलिस ने मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए भटके हुए 8 वर्षीय बालक को सकुशल उसके परिजनों से मिला दिया।…

    Continue reading
    जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव डेवलपमेंट कमेटी की बैठक सम्पन्न

    जौनपुर – जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित जन सुनवाई कक्ष में डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव डेवलपमेंट कमेटी (डीसीडीसी) की बैठक सम्पन्न हुई।

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पुलिस की तत्परता से 8 वर्षीय भटका बालक सकुशल परिजनों से मिला

    जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव डेवलपमेंट कमेटी की बैठक सम्पन्न

    पिछड़ा वर्ग के बेरोजगार युवाओं हेतु निःशुल्क ’ओ’ लेवल एवं सीसीसी कंप्यूटर प्रशिक्षण योजना 2026-27 के लिए आवेदन आमंत्रित

    शाहगंज पुलिस टीम को मिली बड़ी कामयाबी,05 साल से फरार चल रहे 50 हजार रुपये का इनामिया वांछित हृदयनारायण मिश्र को किया गया गिरफ्तार

    उमस भरी गर्मी के बीच बारिश ने दी राहत, मौसम हुआ सुहाना

    पत्रकारों के लिए आयुष्मान कार्ड बनवाना होगा आसान, जल्द शुरू होगा नया पोर्टल