रवि यादव के गांव सोंधी में भारी पुलिस फोर्स तैनात, परिजनों ने लगाया जबरन दाह संस्कार का आरोप

रवि यादव के गांव सोंधी में भारी पुलिस फोर्स तैनात, परिजनों ने लगाया जबरन दाह संस्कार का आरोप

रामघाट पर कराया अंतिम संस्कार, परिवार सुतौली घाट पर मांग कर रहा था; सी ओ बोले- एहतियातन लगाई गई सुरक्षा

जौनपुर- पुलिस मुठभेड़ में ढेर एक लाख इनामिया रवि यादव के गांव सोंधी मोहल्ले में सुरक्षा की दृष्टि से भारी पुलिस फोर्स की तैनाती कर दी गई है।
परिजनों का आरोप है कि पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को न देकर जबरन दाह संस्कार करवा दिया गया। परिजनों के मुताबिक अंतिम संस्कार रामघाट जौनपुर में कराया गया, जबकि परिवार की प्रशासन से मांग थी कि उनके पारंपरिक घाट सुतौली खुटहन में किया जाए। इसी बात को लेकर परिवार के लोग नाराज़ हैं। कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए एहतियातन गांव में डेढ़ सेक्शन पीएसी के जवान, सर्किल के सभी थानों बदलापुर, बक्शा थाने की पुलिस, दो निरीक्षक, 8 उप निरीक्षक, 10 महिला सिपाही, क्यूआरटी सहित पुलिस लाइन से रिजर्व पुलिस बल की तैनाती की गई है। क्षेत्राधिकारी शाहगंज गिरेन्द्र सिंह ने बताया कि लॉ एंड ऑर्डर की कोई समस्या नहीं है, एहतियात के तौर पर सुरक्षा लगाई गई है।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां