ईद उल अजहा का पर्व शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न

जौनपुर, 28 मई 2026 (सू0वि0)। जनपद में ईद उल अजहा (बकरीद) का पर्व बुधवार को सौहार्दपूर्ण एवं शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। पर्व के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा।

जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. एवं पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने प्रमुख मार्गों पर भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों ने मुस्लिम समुदाय के लोगों से संवाद कर उन्हें पर्व की शुभकामनाएं भी दीं।

त्योहार को सकुशल संपन्न कराने के लिए जनपद को 07 सुपर जोन, 28 जोन एवं 156 सेक्टरों में विभाजित किया गया था। प्रत्येक क्षेत्र में सुपर जोनल मजिस्ट्रेट, सुपर जोनल पुलिस अधिकारी, जोनल मजिस्ट्रेट एवं जोनल पुलिस अधिकारियों की तैनाती की गई थी, जिन्होंने लगातार भ्रमणशील रहकर शांति व्यवस्था बनाए रखी।

जिलाधिकारी ने सभी अधिशासी अधिकारियों को निर्देशित किया कि कुर्बानी के बाद अवशेषों का समुचित निस्तारण सुनिश्चित कराया जाए तथा साफ-सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाए।

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक शहरी आयुष श्रीवास्तव, सीओ सिटी गोल्डी गुप्ता, प्रशिक्षु आईपीएस सृष्टि जैन, मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अंबष्ट, अपर जिलाधिकारी (वि/रा0) परमानंद झा, नगर मजिस्ट्रेट इंद्रनंदन सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां