
जौनपुर, – जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. ने बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं रख-रखाव व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने वेयरहाउस में रखी वीवीपैट मशीनों की सुरक्षा व्यवस्था, अभिलेखों के रख-रखाव तथा सीसीटीवी कैमरों की क्रियाशीलता की जांच की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वेयरहाउस में निर्धारित सुरक्षा मानकों का पूर्ण रूप से पालन सुनिश्चित किया जाए तथा सभी सीसीटीवी कैमरे हमेशा क्रियाशील रहें।

डीएम ने कहा कि निर्वाचन संबंधी उपकरणों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसलिए किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) परमानंद झा, जिला पंचायत राज अधिकारी नवीन, विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।



