बेख़ौफ़ नकाबपोश बदमाशों द्वारा दिनदहाड़े फायरिंग से पूरे इलाके में दहशत


  • *सेविंग करा रहे युवक पर जानलेवा हमला, पुलिस मौके पर, जांच में जुटी

जौनपुर– जनपद के सिंगरामऊ थाना क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक सैलून के अंदर युवक पर बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने हत्या करने की नियत से सैलून में घुसकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। हालांकि युवक बाल-बाल बच गया। इस अप्रत्याशित वारदात से मौक़े पर अफरातफरी मच गई।
सूत्रो के मुताबिक मेढ़ा मोड़ स्थित सैलून में आशीष मिश्रा शेविंग करा रहे थे, तभी अचानक बाइक से पहुंचे बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। फायरिंग होते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई और हमलावर मौके से फरार हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही सिंगरामऊ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। शुरुआती जांच में पुराने विवाद को लेकर हमले की आशंका जताई जा रही है।
फिलहाल पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है और पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है। पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। फिलहाल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह के निर्देशन में पुलिस पूरी तरह से एलर्ट मोड़ में है।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां