पूर्वांचल विश्वविद्यालय के जनसंचार विभाग के संयुक्त तत्वावधान में दो राष्ट्रीय वेबिनार 30 मई को


हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष और नई पीढ़ी की दृष्टि पर होगा राष्ट्रीय विमर्श, देशभर के शिक्षाविद और पत्रकार करेंगे सहभागिता
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के जनसंचार एवं पत्रकारिता विभाग, जौनपुर, कम्युनिकेशन टुडे तथा भारती विद्यापीठ इंस्टीट्यूट ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशंस एंड मैनेजमेंट (बीवीआईसीएएम), नई दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में 30 मई 2026 को दो राष्ट्रीय वेबिनार आयोजित किए जाएंगे। वेबिनार का आयोजन ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा, जिसमें देशभर के शिक्षाविद, पत्रकार, शोधार्थी और विद्यार्थी भाग लेंगे।


पहले राष्ट्रीय वेबिनार का विषय “हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष : परंपरा, परिवर्तन और भविष्य” रखा गया है। इस सत्र की अध्यक्षता पूर्वांचल विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. वंदना सिंह करेंगी। मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ पत्रकार एवं दैनिक यशोभूमि के प्रधान संपादक श्री श्रीनारायण तिवारी तथा मुख्य वक्ता के रूप में भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली के प्रो. प्रमोद कुमार अपने विचार व्यक्त करेंगे।
इसी क्रम में आयोजित दूसरे राष्ट्रीय वेबिनार का विषय “नई पीढ़ी की नजर से हिंदी पत्रकारिता” रखा गया है। इस सत्र में एचडी यूनिवर्सिटी, रोहतक के पूर्व डीन प्रो. हरीश कुमार तथा इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय, अमरकंटक के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभागाध्यक्ष प्रो. राघवेंद्र मिश्रा विशेष वक्ता के रूप में संबोधित करेंगे।


जनसंचार एवं पत्रकारिता विभाग के अध्यक्ष प्रो. मनोज मिश्र ने बताया कि वेबिनार का उद्देश्य हिंदी पत्रकारिता की समृद्ध परंपरा, उसके समकालीन स्वरूप और भविष्य की संभावनाओं पर सार्थक विमर्श को बढ़ावा देना है। उन्होंने शोधार्थियों एवं विद्यार्थियों से अधिक से अधिक संख्या में भागीदारी करने की अपील की है।


कार्यक्रम के संयोजन का दायित्व प्रियंका सिंह निभा रही हैं, जबकि कम्युनिकेशन टुडे के संपादक प्रो. संजीव भनावत एवं भारती विद्यापीठ इंस्टीट्यूट ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशंस एंड मैनेजमेंट, नई दिल्ली के निदेशक प्रो. एम. एन. होडा आयोजन का मार्गदर्शन कर रहे हैं। आयोजकों ने बताया कि इच्छुक प्रतिभागी निर्धारित लिंक के माध्यम से वेबिनार में जुड़ सकते हैं तथा शोधार्थियों के लिए विशेष युवा शोधार्थी सत्र का भी आयोजन किया जाएगा।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां