चेस्ट कैंसर से जंग हार गईं मरहट की ग्राम प्रधान सुमन सिंह

मणिकर्णिका घाट पर हुआ अंतिम संस्कार

खेतासराय/ जौनपुर-खुटहन विकास खंड के मरहट ग्राम पंचायत की ग्राम प्रधान सुमन सिंह का रविवार को वाराणसी में उपचार के दौरान निधन हो गया। वह लंबे समय से चेस्ट कैंसर से पीड़ित थी। उनके निधन की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।मरहट ग्राम पंचायत की वर्तमान प्रधान सुमन सिंह (57) पत्नी सतेन्द्र सिंह एडवोकेट उर्फ कलेंडर पिछले करीब दो दशकों से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से संघर्ष कर रही थीं। उपचार के दौरान रविवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। ग्राम प्रधान के रूप में उन्होंने गांव के विकास कार्यों और जनसमस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय भूमिका निभाई। अपने सरल, सहज और मिलनसार स्वभाव के कारण वह क्षेत्र में काफी लोकप्रिय थीं। ग्रामीणों के सुख-दुख में सहभागिता के चलते उन्हें विशेष सम्मान प्राप्त था। उनके निधन से पंचायत क्षेत्र में शोक का माहौल है। वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया, जहां पति सतेन्द्र सिंह एडवोकेट ने मुखाग्नि दी। उनके अंतिम दर्शन और श्रद्धांजलि देने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि और शुभचिंतक पहुंचे।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां