जनपद में एक माह चलेगा ‘खेत बचाओ अभियान’, किसानों को दी जाएगी वैज्ञानिक खेती की जानकारी

जौनपुर-प्रधानमंत्री के आह्वान पर जनपद जौनपुर में 1 जून से 30 जून तक “खेत बचाओ अभियान” चलाया जाएगा। इस विशेष अभियान का उद्देश्य किसानों को वैज्ञानिक खेती, मृदा संरक्षण तथा संतुलित उर्वरक उपयोग के प्रति जागरूक करना है। अभियान के दौरान कृषि विज्ञान केंद्र बक्शा एवं अमहित के कृषि वैज्ञानिकों के साथ कृषि विभाग के अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि और प्रगतिशील किसान गांव-गांव पहुंचकर किसानों को आवश्यक जानकारी देंगे।

अभियान के तहत किसानों को मृदा परीक्षण के आधार पर उर्वरकों के संतुलित प्रयोग, नकली कीटनाशकों की पहचान तथा आधुनिक कृषि तकनीकों के बारे में जागरूक किया जाएगा। साथ ही किसानों को जैविक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने के लिए भी प्रेरित किया जाएगा, जिससे भूमि की उर्वरता लंबे समय तक बनी रहे और उत्पादन में वृद्धि हो सके।

उप परियोजना निदेशक (आत्मा) कृषि प्रसार सुधार डॉ. रमेश चंद्र यादव ने किसानों से इस अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील की है। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिक सलाह के अनुसार खेती करने से लागत कम होगी और बेहतर उत्पादन प्राप्त होगा। अभियान के दौरान पात्र किसानों को केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कृषि योजनाओं की जानकारी देकर लाभान्वित भी किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि नवीन तकनीकों और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर किसान अपनी आय बढ़ा सकते हैं तथा कृषि को अधिक लाभकारी और टिकाऊ बना सकते हैं। यह अभियान किसानों की समृद्धि और कृषि के सतत विकास की दिशा में महत्वपूर्ण पहल साबित होगा।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां