विवाद में ईंट से हमला, प्राथमिकी दर्ज

जौनपुर- बरसठी थाना क्षेत्र के बड़ेरी गांव निवासी रूपेश पाठक की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही एक व्यक्ति के खिलाफ मारपीट सहित अन्य आरोपों में प्राथमिकी दर्ज की है। पीड़ित की तहरीर के अनुसार पड़ोसी गोकुल पाठक किसी बात को लेकर हुए विवाद के दौरान गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर आरोप है कि उसने ईंट से हमला कर दिया, जिससे उसके सिर में चोट लग गई। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। आरोप है कि इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। इस संबंध में थाना प्रभारी जयप्रकाश यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के विरुद्ध बीएनएस की धारा 115(2), 352 एवं 351(3) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि घटना के बाद शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आरोपी गोकुल पाठक को शांति भंग की आशंका में गिरफ्तार कर बीएनएसएस की धारा 170 के तहत चालान किया गया था।

  • Related Posts

    कोतवाली पुलिस ने खोए दो बैग उनके मालिक को लौटाए

    जौनपुर। कोतवाली थाना पुलिस ने सराहनीय कार्य करते हुए खोए हुए दो बैग उनके मालिक को सकुशल वापस कर दिए। जानकारी के अनुसार शकरमंडी…

    Continue reading
    दहेज उत्पीड़न में पति समेत छह नामजद

    बरसठी जौनपुर थाना क्षेत्र के जमुनीपुर गांव की एक विवाहिता की तहरीर पर पुलिस ने पति, सास-ससुर समेत छह लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न,…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कोतवाली पुलिस ने खोए दो बैग उनके मालिक को लौटाए

    दहेज उत्पीड़न में पति समेत छह नामजद

    संस्कार भारती की ग्रीष्मकालीन कार्यशाला का भव्य समापन, बच्चों ने बिखेरे कला और संस्कृति के रंग

    विवाद में ईंट से हमला, प्राथमिकी दर्ज

    संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे 74 प्रार्थना पत्र, सात मामलों का मौके पर निस्तारण

    8 जून को सिद्धिकपुर आईटीआई में लगेगा प्रधानमंत्री राष्ट्रीय अप्रेंटिसशिप मेला