संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे 74 प्रार्थना पत्र, सात मामलों का मौके पर निस्तारण

डेढ़ वर्ष से वरासत न होने की शिकायत निकली गलत, अभिलेख दिखाकर दूर किया गया भ्रम

मड़ियाहूं जौनपुर

तहसील सभागार मड़ियाहूं में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में उपजिलाधिकारी नवीन कुमार एवं क्षेत्राधिकारी परमानंद कुशवाहा ने फरियादियों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। समाधान दिवस में बड़ी संख्या में लोग अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर पहुंचे और अधिकारियों के समक्ष शिकायतें प्रस्तुत कीं।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 74 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से सात मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायतों को जांच एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित विभागों को भेज दिया गया। अधिकारियों ने शिकायतकर्ताओं को भरोसा दिलाया कि सभी मामलों का नियमानुसार और निर्धारित समय सीमा के भीतर समाधान कराया जाएगा।

समाधान दिवस में एक रोचक मामला भी सामने आया। एक प्रार्थी ने शिकायत करते हुए बताया कि उसका डेढ़ वर्ष से वरासत (नामांतरण) नहीं हुआ है। मामले को गंभीरता से लेते हुए तहसीलदार राकेश कुमार ने तत्काल संबंधित अभिलेखों की जांच कराई। जांच में पाया गया कि प्रार्थी की वरासत पहले ही दर्ज की जा चुकी है। इसके बाद अधिकारियों ने अभिलेख दिखाकर उसे वास्तविक स्थिति से अवगत कराया, जिससे उसका भ्रम दूर हो गया और मामला मौके पर ही समाप्त हो गया।

उपजिलाधिकारी नवीन कुमार ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसमस्याओं के निस्तारण में पूरी पारदर्शिता, निष्पक्षता और संवेदनशीलता बरती जाए, ताकि आम जनता को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े। वहीं क्षेत्राधिकारी परमानंद कुशवाहा ने कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

इस अवसर पर तहसीलदार राकेश कुमार, नायब तहसीलदार अमित सरोज, नायब तहसीलदार संदीप गुप्ता, नायब तहसीलदार कृति सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने फरियादियों को उनकी समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।

  • Related Posts

    सफलता की कहानी

    जौनपुर – प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) जनपद जौनपुर के आर्थिक रूपए से कमजोर एवं आवासहीन परिवारों के लिए आशा की नई किरण बनकर उभरी…

    Continue reading
    अर्चना ने नीट परीक्षा में लहराया परचम

    जफराबाद।क्षेत्र के नाथुपुर गांव निवासी समाजसेवी लालजी गौतम की पौत्री अर्चना गौतम पुत्री श्यामबहादुर गौतम ने अपने पहले ही प्रयास में नीट की परीक्षा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सफलता की कहानी

    अर्चना ने नीट परीक्षा में लहराया परचम

    दीवानी न्यायालय अधिवक्ता संघ जौनपुर की जनरल बॉडी बैठक में प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय प्रथम के न्यायालय के बहिष्कार का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित

    फिज़िक्सवाला ने नीट 2026 में छात्रों के शानदार प्रदर्शन का जश्न मनाया

    मतदेय स्थलों के सम्भाजन पर डीएम ने की समीक्षा, शिकायतों के निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश

    जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जौनपुर ने किया आधा दर्जन से अधिक विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण