8 जून को सिद्धिकपुर आईटीआई में लगेगा प्रधानमंत्री राष्ट्रीय अप्रेंटिसशिप मेला

जौनपुर-प्रधानाचार्य राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, जौनपुर ने जानकारी देते हुए बताया कि 8 जून 2026, सोमवार को पूर्वाह्न 11 बजे से राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, सिद्धिकपुर जौनपुर परिसर में प्रधानमंत्री राष्ट्रीय अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन किया जाएगा। इस मेले में जनपद के विभिन्न सरकारी, अर्द्धसरकारी तथा निजी उद्योग एवं प्रतिष्ठान प्रतिभाग करेंगे।

मेले का उद्देश्य आईटीआई उत्तीर्ण युवाओं को प्रशिक्षण एवं रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है। इसके माध्यम से प्रशिक्षित युवाओं को विभिन्न उद्योगों और संस्थानों में अप्रेंटिसशिप करने का अवसर मिलेगा, जिससे उनके कौशल का विकास होगा और भविष्य में रोजगार प्राप्त करने की संभावनाएं बढ़ेंगी।

प्रधानाचार्य ने बताया कि ऐसे सभी अभ्यर्थी जिन्होंने आईटीआई उत्तीर्ण कर लिया है तथा एक वर्षीय प्रशिक्षु प्रशिक्षण (अप्रेंटिस) प्राप्त करना चाहते हैं, वे निर्धारित तिथि एवं समय पर मेले में उपस्थित होकर इसका लाभ उठा सकते हैं। मेले में प्रतिभाग करने वाले अभ्यर्थियों को अपने शैक्षिक प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो एवं अन्य आवश्यक दस्तावेज साथ लाने की सलाह दी गई है।

उन्होंने अधिक से अधिक आईटीआई उत्तीर्ण युवाओं से मेले में भाग लेने की अपील करते हुए कहा कि यह अवसर उनके कौशल विकास एवं रोजगार की दिशा में महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। मेले में चयनित अभ्यर्थियों को विभिन्न प्रतिष्ठानों में अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण का अवसर प्रदान किया जाएगा।

  • Related Posts

    सफलता की कहानी

    जौनपुर – प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) जनपद जौनपुर के आर्थिक रूपए से कमजोर एवं आवासहीन परिवारों के लिए आशा की नई किरण बनकर उभरी…

    Continue reading
    अर्चना ने नीट परीक्षा में लहराया परचम

    जफराबाद।क्षेत्र के नाथुपुर गांव निवासी समाजसेवी लालजी गौतम की पौत्री अर्चना गौतम पुत्री श्यामबहादुर गौतम ने अपने पहले ही प्रयास में नीट की परीक्षा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सफलता की कहानी

    अर्चना ने नीट परीक्षा में लहराया परचम

    दीवानी न्यायालय अधिवक्ता संघ जौनपुर की जनरल बॉडी बैठक में प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय प्रथम के न्यायालय के बहिष्कार का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित

    फिज़िक्सवाला ने नीट 2026 में छात्रों के शानदार प्रदर्शन का जश्न मनाया

    मतदेय स्थलों के सम्भाजन पर डीएम ने की समीक्षा, शिकायतों के निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश

    जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जौनपुर ने किया आधा दर्जन से अधिक विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण