तहसील शाहगंज में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने सुनीं जनसमस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

जौनपुर- जिलाधिकारी श्री सैमुअल पॉल एन. और पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह की उपस्थिति में तहसील शाहगंज के सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन सम्पन्न हुआ।
जिलाधिकारी ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना और उनके गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।


इस अवसर पर निवासी अंगुली शाहगंज नरेंद्र प्रताप सिंह के द्वारा नवीन परती भूमि पर अतिक्रमण को मुक्त कराने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र दिया गया, जिस पर जिलाधिकारी के द्वारा डी0सी0 मनरेगा को जांच कर रिपोर्ट प्रस्ततु करने के निर्देश दिये गये।

शाहगंज निवासी संतोष कुमार यादव के द्वारा जिलाधिकारी को टूटी नाली बनवाने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र दिया गया, जिस पर जिलाधिकारी के द्वारा पूर्ति निरीक्षक शाहगंज को जांच कर अवगत कराने का निर्देश दिया गया। ग्राम खुदौली निवासी धर्मेंद्र प्रताप सिंह द्वारा चकमार्ग खाते की भूमि को राजस्व और पुलिस विभाग के संयुक्त उपस्थिति में पैमाईश के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया गया, जिस पर जिलाधिकारी के द्वारा उपजिलाधिकारी और क्षेत्राधिकारी शाहगंज को संयुक्त टीम के द्वारा नियमानुसार प्रकरण के निस्तारण के निर्देश दिये गये। शांति यादव द्वारा प्रार्थना पत्र के माध्यम से अवगत कराया गया कि विपक्षीगण उनके खाद के गडढे में घूर नही रखने दे रहे है , जिसके सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने तहसील शाहगंज को निर्देश दिया कि जांच कर नियमानुसार प्रकरण का निस्तारण करें।
इसके साथ ही जिलाधिकारी के समक्ष प्राप्त अन्य प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारीगण को अग्रसारित करते हुए निर्देश दिया कि शिकायतों का निस्तारण पूरी पारदर्शिता एवं संवेदनशीलता के साथ किया जाए तथा किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलम्ब न होने पाए।


जिलाधिकारी ने समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया कि 01 जून से 30 जून 2026 तक राजस्व संबंधी प्रकरणों का निस्तारण राजस्व विभाग के अधिकारी एवं पुलिस अधिकारियों मौके पर जाकर अभियान के रूप में शिकायतो का निस्तारण करें। समाधान दिवस से संबंधित प्रकरणों की नियमित समीक्षा कर समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। लेखपाल, कानूनगो एवं नायब तहसीलदार राजस्व संबंधी प्रकरणों को शीघ्र निस्तारण कराया जाए। ऐसे राजस्व एवं अन्य प्रकरण, जिनमें न्यायालय के आदेश के बावजूद कार्रवाई लंबित है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित किया जाए।

गांववार सूची तैयार कर शिकायतो का पर प्रभावी कार्रवाई की जाए। राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारी संयुक्त रूप से विवादित मामलों का निस्तारण कराएं।
मा० न्यायालय के निर्देशों एवं आदेशों का अनुपालन सुनिश्चित करते हुए समयबद्ध कार्रवाई की जाए। तहसीलों की साफ-सफाई व्यवस्था, पेयजल, शौचालय, तथा अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध रहे। सभी तहसीलों में संवेदनशीलता एवं पारदर्शिता के साथ कार्य करते हुए जनसमस्याओं का समाधान किया जाए। आईजीआरएस एवं मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। जाति, आय एवं अन्य प्रमाण पत्रों का समयबद्ध निस्तारण किया जाए। जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा शिकायतकर्ता की संतुष्टि सुनिश्चित की जाए।
पुलिस अधीक्षक ने पुलिस विभाग से संबंधित मामलों की सुनवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतकर्ताओं की शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें।


इस अवसर पर 167 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिसमें 16 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया।
इस अवसर पर परियोजना निदेशक के. के. पाण्डेय, उप जिलाधिकारी शाहगंज कुणाल गौरव, क्षेत्राधिकारी शाहगंज, तहसीलदार सौरभ कुमार सहित जिला स्तरीय अधिकारीगण एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
इसी प्रकार जनपद के अन्य तहसील में भी संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां