पटना – कोटा एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव जौनपुर सिटी स्टेशन पर होगा जल्द

राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव की पहल पर जनपद वासियों को मिली बड़ी सौगात

जौनपुर ही नहीं पड़ोसी जनपद के लोगों को मिलेगा बड़ा लाभ

जौनपुर -प्रदेश के खेल व युवा कल्याण राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव की पहल पर जनपद वासियो को केंद्रीय रेल मंत्री ने एक बड़ी सौगात दिया है।


पटना से कोटा को जाने वाली पटना कोटा एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव जौनपुर के सिटी रेलवे स्टेशन पर होगा।
जिले के सैकड़ो यात्री काफी लंबे समय से इस ट्रेन के ठहराव के लिए मांग कर रहे थे।


मामले की गंभीरता को देखते हुए राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव पिछले दिनों दिल्ली में भारत सरकार के रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर इन ट्रेनों के जौनपुर सिटी स्टेशन पर ठहराव करने का आग्रह किया था।
पुनः एक बार फिर राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)इसी 18 मई 2026 को रेल मंत्री से मिलकर ट्रेनो का ठहराव जौनपुर सिटी स्टेशन पर कराने के लिए आग्रह किये ।
भारत सरकार के रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव जी ने मांग गंभीरता से लेते हुए जौनपुर सिटी स्टेशन पर गाड़ी संख्या 13239/13240 पटना – कोटा एक्सप्रेस ठहराव कीये जाने हेतु स्वीकृत प्रदान कर दी है।
अब शीघ्र ही पटना कोटा एक्सप्रेस का ठहराव जौनपुर सिटी स्टेशन पर होगा


यह जानकारी राज्यमंत्री ( स्वतंत्र प्रभार) मिडिया प्रभारी मनीष श्रीवास्तव ने दी। उन्होंने बताया कि
जिले के लिए यह बहुत बड़ी खुशखबरी है। 13239/13240 पटना – कोटा एक्सप्रेस ट्रेन का जौनपुर सिटी स्टेशन पर होने से रोजगार कारोबार में भी बढ़ोतरी मिलेगी।
उत्तर प्रदेश सरकार के खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव इस पहल का जनपद वासियों ने स्वागत किया और भारत सरकार के रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव जी का आभार व्यक्त किया।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां