विश्व पर्यावरण दिवस पर आर. एन. टैगोर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित हुआ जागरूकता कार्यक्रम

जौनपुर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज आर. एन. टैगोर सीनियर सेकेंडरी स्कूल, जौनपुर में पर्यावरण संरक्षण एवं वृक्षारोपण को समर्पित एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार के सदस्य, शिक्षकगण एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रबंधक डॉ. पी. के. सिंह ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज मानवता की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने विद्यार्थियों से अधिक से अधिक पौधे लगाने, जल एवं प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण करने तथा स्वच्छ एवं हरित वातावरण के निर्माण में अपना योगदान देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि एक पौधा लगाना केवल एक कार्य नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी जिम्मेदारी का निर्वहन है।

विद्यालय की संस्थापिका डॉ. शीला सिंह ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में कहा कि प्रकृति हमें जीवन प्रदान करती है, इसलिए उसका संरक्षण करना हमारा नैतिक कर्तव्य है। उन्होंने विद्यार्थियों को पर्यावरण के प्रति संवेदनशील बनने तथा दैनिक जीवन में ऐसे कार्य अपनाने के लिए प्रेरित किया जो प्रकृति के संरक्षण में सहायक हों।

इस अवसर पर विद्यार्थियों ने पोस्टर मेकिंग, ड्राइंग तथा पर्यावरण जागरूकता से संबंधित विभिन्न गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लिया। विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए आकर्षक पोस्टरों एवं चित्रों ने पर्यावरण संरक्षण का प्रभावशाली संदेश दिया और सभी का ध्यान आकर्षित किया।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार ने पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण तथा स्वच्छता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने का संकल्प लिया।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां