
जौनपुर। कोतवाली थाना पुलिस ने सराहनीय कार्य करते हुए खोए हुए दो बैग उनके मालिक को सकुशल वापस कर दिए। जानकारी के अनुसार शकरमंडी क्षेत्र में भ्रमण के दौरान पुलिस को लावारिस अवस्था में दो बैग मिले थे। जांच-पड़ताल के बाद बैग के स्वामी की पहचान लखनऊ निवासी राहुल शर्मा के रूप में हुई।
पुलिस ने बैगों को सुरक्षित रखकर उनके मालिक की तलाश शुरू की। मंगलवार को राहुल शर्मा अपनी माता सीमा शर्मा के साथ चौकी शकरमंडी पहुंचे, जहां पुलिस ने दोनों बैग उन्हें सुपुर्द कर दिए। अपने सामान को वापस पाकर राहुल शर्मा ने खुशी जताते हुए जौनपुर पुलिस का आभार व्यक्त किया।
इस सराहनीय कार्य में चौकी प्रभारी शकरमंडी उपनिरीक्षक कंचन पांडेय सहित पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


