दहेज उत्पीड़न में पति समेत छह नामजद

बरसठी जौनपुर

थाना क्षेत्र के जमुनीपुर गांव की एक विवाहिता की तहरीर पर पुलिस ने पति, सास-ससुर समेत छह लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट समेत अन्य आरोपों में प्राथमिकी दर्ज की है। तहरीर के अनुसार विवाहिता की शादी करीब दो वर्ष पूर्व जमुनीपुर निवासी संदीप कुमार के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद कुछ समय तक सब कुछ सामान्य रहा, लेकिन बाद में ससुरालजन दहेज में बुलेट मोटरसाइकिल और दो लाख रुपये की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर आए दिन उसे प्रताड़ित किया जाता था। विवाहिता का आरोप है कि करीब नौ माह पूर्व दहेज की मांग को लेकर आरोपितों ने उसके साथ मारपीट की, गाली-गलौज की और धमकी देते हुए मायके भेज दिया। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि उसका स्त्रीधन ससुराल पक्ष ने अपने पास रख लिया है। बाद में मायके पक्ष के लोगों ने समझाने-बुझाने का प्रयास किया, लेकिन विवाद समाप्त नहीं हुआ। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर सास अनीता देवी, ससुर महेंद्र गौतम, पति संदीप कुमार, देवर अजीत कुमार, जेठ प्रदीप कुमार तथा जेठानी सोनल देवी के विरुद्ध बीएनएस की धारा 85, 115(2), 352, 351(3), 316(2) तथा दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3 व 4 के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। इस संबंध में थाना प्रभारी जयप्रकाश यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) से वंचित पात्र परिवार 30 जुलाई 2026 तक आवेदन करें

    जौनपु-परियोजना निदेशक के के पाण्डेय के द्वारा जनपद के ग्रामीण अंचल में निवास करने वाले समस्त निवासियों को अवगत कराया गया है कि जनपद…

    Continue reading
    विश्व आईवीएफ दिवस की पूर्व संध्या पर आशीर्वाद हॉस्पिटल में मना ‘खुशियों का उत्सव’

    आईवीएफ नि:संतान दंपतियों के लिए नई उम्मीद है: डॉ अंजु जौनपुर-विश्व आईवीएफ दिवस की पूर्व संध्या पर पॉलीटेक्निक चौराहा स्थित आशीर्वाद हॉस्पिटल एवं आईवीएफ…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) से वंचित पात्र परिवार 30 जुलाई 2026 तक आवेदन करें

    विश्व आईवीएफ दिवस की पूर्व संध्या पर आशीर्वाद हॉस्पिटल में मना ‘खुशियों का उत्सव’

    जनपद में एफएमडी टीकाकरण अभियान के आठवें चरण का शुभारंभ

    सफलता की कहानी

    अर्चना ने नीट परीक्षा में लहराया परचम

    दीवानी न्यायालय अधिवक्ता संघ जौनपुर की जनरल बॉडी बैठक में प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय प्रथम के न्यायालय के बहिष्कार का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित