जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने कलेक्ट्रेट परिसर में जन सुविधा केन्द्र का किया शुभारंभ

जौनपुर – जिलाधिकारी के जनसुनवाई के दौरान उनके कार्यालय में बड़ी संख्या में आमजन द्वारा प्रस्तुत की जाने वाली शिकायतों के त्वरित पंजीकरण एवं प्रभावी निस्तारण के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट परिसर में जन सुविधा केन्द्र की स्थापना की गई है।

     जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. एवं पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने जन सुविधा केन्द्र का फीता काटकर शुभारंभ किया। 

     जिलाधिकारी ने बताया कि जन सुविधा केन्द्र आमजन और प्रशासन के बीच एक महत्वपूर्ण सेतु का कार्य करेगा। यहां प्राप्त होने वाली शिकायतों का समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा। यह केन्द्र प्रतिदिन प्रातः 8ः00 बजे से रात्रि 10ः00 बजे तक संचालित रहेगा। केन्द्र के संचालन हेतु रोस्टरवार कर्मचारियों की तैनाती की गई है तथा पुलिस विभाग से दोनों पालियों के लिए दो-दो पुलिस कर्मियों की ड्यूटी भी लगाई गई है। यह जनसुविधा केन्द्र विशेषकर शनिवार और रविवार को सक्रिय रहेगा। क्योकि शनिवार और रविवार को अवकाश होने की दशा में जमीन कब्जे की शिकायत अधिक प्राप्त होती है। इमरजेन्सी प्रकरण की दशा में दर्ज होकर व्हाटएप के माध्यम से लेखपाल, कानूनगो के पास पहुचाया जाएगा और प्रकरण का निस्तारण किया जाएगा। शिकायतों का समयर्न्तगत निस्तारण कर फीडबैक भी लिया जाएगा। दो पक्षों के विवाद को विडियों कान्फेसिंग के माध्यम से भी सुनवाई की जाने की व्यवस्था की जा रही है। इसकी मानीटरिंग जिलाधिकारी के द्वारा किया जाएगा। 






     जिलाधिकारी ने जन सुविधा केन्द्र पर तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त होने वाली प्रत्येक शिकायत का तिथि-वार रजिस्टर एवं डिजिटल अभिलेखीकरण किया जाए तथा प्रतिदिन उसकी प्रगति अद्यतन रखी जाए। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में राजस्व एवं पुलिस विभाग के बीच बेहतर समन्वय अत्यंत आवश्यक है। भूमि विवाद, अवैध कब्जा, दीवार निर्माण अथवा अन्य संवेदनशील मामलों में शिकायत प्राप्त होते ही राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम तत्काल मौके पर पहुंचेगी, जिससे किसी भी प्रकार की देरी न हो और विवाद का समयबद्ध एवं निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित किया जा सके।

         जिलाधिकारी ने कहा कि जन सुविधा केन्द्र पर कार्यरत कर्मचारियों को संबंधित विभागों के अधिकारियों से सीधे समन्वय स्थापित करने का पूर्ण अधिकार है। यदि कोई अधिकारी अथवा कर्मचारी शिकायतों के निस्तारण में सहयोग नहीं करता, फोन नहीं उठाता अथवा अनावश्यक विलंब करता है, तो उसका विवरण रजिस्टर एवं अभिलेखों में अंकित किया जाए, जिससे उसके विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जा सके।




         उन्होंने निर्देश दिए कि शिकायतों का विवरण रजिस्टर के साथ-साथ एक्सेल शीट में भी तिथि-वार लिखा जाए, ताकि साप्ताहिक एवं दस-दिवसीय समीक्षा के दौरान लंबित प्रकरणों एवं संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही सुनिश्चित की जा सके। साथ ही, जन सुविधा केन्द्र एवं थानों के बीच वायरलेस सहित अन्य संचार माध्यमों के प्रभावी उपयोग से त्वरित सूचना आदान-प्रदान सुनिश्चित किया जाए, जिससे प्रत्येक शिकायत पर तत्काल एवं प्रभावी कार्रवाई हो सके।

      जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से पूर्ण जिम्मेदारी, संवेदनशीलता एवं समन्वय के साथ कार्य करते हुए आमजन को त्वरित राहत प्रदान करने तथा शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।

     इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) परमानंद झा, मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अंबष्ट, उप जिलाधिकारी सदर योगिता सिंह, अतिरिक्त उप जिलाधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
  • Related Posts

    सीएमओ ने शासन की मंशा के अनुरूप सीएचसी बरसठी,व पीएससीभन्नौर एवं जय गोपालागंज का‌ किया औचक निरीक्षण, फिलहाल सब कुछ मिला आल इन ओके

    जौनपुर 06 अगस्त –  मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 गंगाराम गौतम द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरसठी तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भन्नौर एवं जयगोपालगंज का आकस्मिक…

    Continue reading
    जौनपुर – सिटी कोतवाली पुलिस ने महिला से चेन छिनैती का किया पर्दाफाश, एक आरोपी को गिरफ्तार कर कब्जे से घटना में प्रयुक्त बाईक व रूपयें बरामद

    जौनपुर-सिटी कोतवाली पुलिस ने मॉर्निंग वॉक के लिए निकली महिला की सोने की चेन छीनकर भागने वाले बाइक सवार बदमाशों में से एक को…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शहर के आर.एन. टैगोर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

    जौनपुर -ईमानदारी और निष्ठा से हीं पूरा होगा विकसित भारत का सपना: प्रो. वंदना सिंह पीयू में कुलपति वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्याल ने किया ध्वजारोहण

    जौनपुर – उमानाथ सिंह हायर सेकेण्डरी स्कूल में 80 वां स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, जिसमें बच्चों ने बड़ी उत्सुकता के साथ प्रतिभाग किया, कार्यक्रम की शुरूवात ध्वाजारोहण एवम् राष्ट्रगान के साथ किया गया।

    पुलिस लाइन में ध्वजारोहण कर मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस राज्य मंत्री गिरीश यादव ने किया ध्वजारोहण

    राज्य मंत्री व सीडीओ ने विभाजन विभिषिका स्मृति दिवस के मौके पर सीएम के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा

    जौनपुर -‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत जनपद में तिरंगा बाइक रैली का भव्य आयोजन किया गया। रैली का शुभारंभ राज्यमंत्री खेल एवं युवा कल्याण गिरीश चंद्र यादव एवं विधान परिषद सदस्य बृजेश सिंह ‘प्रिंसु’ ने मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खड़िया की उपस्थिति में हरी झंडी दिखाकर किया।