जौनपुर – सिटी कोतवाली पुलिस ने महिला से चेन छिनैती का किया पर्दाफाश, एक आरोपी को गिरफ्तार कर कब्जे से घटना में प्रयुक्त बाईक व रूपयें बरामद

जौनपुर-सिटी कोतवाली पुलिस ने मॉर्निंग वॉक के लिए निकली महिला की सोने की चेन छीनकर भागने वाले बाइक सवार बदमाशों में से एक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने हिरासत में लिए गए आरोपी के पास से वारदात में प्रयुक्त बाईक व नगदी रूपये बरामद किया है। सूत्रो से मिली जानकारी के मुताबिक बीते 13 जुलाई 26 की सुबह हीरा लाल वर्मा की पत्नी दमयंती सिंह निवासी ताड़तला मॉर्निंग वॉक के लिए घर से निकली थीं। उसी समय बाइक सवार दो बदमाशों ने उनके गले से सोने की कीमती चेन छीनकर पलायित हो गयें थें। शहर कोतवाल अनीता सिंह एवं चौकी प्रभारी पुरानी बाजार सुनिल कुमार यादव मामला पंजीकृत करते हुए मामले की गम्भीरता से छानबीन में जुट गए। पुलिस बदमाशों की सुरागरसी में लगी रही किआज गुरूवार को जरिए मुखबीर से सूचना मिली कि लुट के आरोपी इस समय सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र राजा साहब पोखरे की तरफ बाईक से आ रहें हैं। मुखबीर की बात का विश्वास करके प्रभारी निरीक्षक अनीता सिंह, चौकी प्रभारी पुरानी बाजार, चौकी प्रभारी सिपाह आलोक तिवारी ने उन्हें गिरफ्तार करने की नियत सेजाल बिछा दिया। जैसे ही लुटेरे प्रवेश किए उसी समय पुलिस ने जितेंद्र उर्फ जीतू पुत्र शिवनाथ निवासी करथौली थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ को घटना में प्रयुक्त बाईक व 07 हजार 04सौ रूपये के साथ गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान पकड़े गयें आरोपी ने पुलिस को बताया कि छीनी हुई चेन को बेच दिया गया, जिसके पैसे का बटवारा भी किया गया है। पुलिस फरार चल चल रहे दूसरे आरोपी की भी सरगर्मी से तलाश कर रही है।

  • Related Posts

    बनारस चलो’ अभियान में जौनपुर से उमड़ा जनसैलाब, प्रभारी विनीत सेठ के नेतृत्व में निकला भव्य काफिला

    ‘जौनपुर। ‘बनारस चलो’ अभियान के तहत जौनपुर जनपद से एक विशाल एवं भव्य काफिला वाराणसी के लिए रवाना हुआ। कार्यक्रम के प्रभारी विनीत सेठ…

    Continue reading
    नेत्र शिविर में उमड़ी भीड़, 65 मरीज ऑपरेशन के लिए चयनित

    जौनपुर- आंखों की रोशनी लौटने की उम्मीद लेकर रविवार को महमदपुर में आयोजित नि:शुल्क नेत्र शिविर में मरीजों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। शिविर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बनारस चलो’ अभियान में जौनपुर से उमड़ा जनसैलाब, प्रभारी विनीत सेठ के नेतृत्व में निकला भव्य काफिला

    जौनपुर से दु:खद खबर– जनपद के सुरेरी थाने पर तैनात 2025 बैच के सिपाही ने कतिपय कारणों से फांसी लगाकरअपनी ईहलीला समाप्त कर ली। इस अप्रत्याशित दुख:द घटनाक्रम से पुरे थाना परिसर में हड़कंप मच गई

    जौनपुर -श्रीराम कथा कलश यात्रा हेलीकॉप्टर से होगी पुष्पवर्षा,श्री रामकथा के मुख्य आयोजक ज्ञानप्रकाश सिंह नें कहा की यह कलश यात्रा भव्यता से परिपूर्ण होगी जिसकी तैयारियां लगभग पूर्ण कर ली गयी है।

    जौनपुर- राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार), खेल एवं युवा कल्याण, उत्तर प्रदेश सरकार गिरीश चन्द्र यादव के द्वारा जनपद के हनुमान घाट में माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत स्वच्छता अभियान में सहभागिता की गई।

    जौनपुर -एडीजी के हस्तक्षेप के बाद दर्ज हुआ मुकदमा , साढ़े 9 घंटे बाद दर्ज हुई छात्र पर प्राणघातक हमले की एफआईआर

    जौनपुर -परीक्षा देकर लौट रहे कक्षा नौ के छात्र को घेरकर चाकू-पंच से हमला, 20-22 नकाबपोश युवकों के साथ हमला करने का आरोप सिर व गले में गंभीर चोट लगने से मौके पर बेहोश हुआ छात्र,पिता ने कोतवाली में दी तहरीर ,सिटी कोतवाली पुलिस ने तहरीर के बाद भी नहीं किया मुकदमा पंजीकृत