केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री, भारत सरकार श्री नितिन गडकरी की गरिमामयी उपस्थिति में रू 3650 करोड़ से अधिक की 8 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास

उत्तर प्रदेश में चल रहे हैं रू 5 लाख करोड़ के राष्ट्रीय राजमार्ग कार्य; राज्य जल्द बनेगा ऊर्जा निर्यातकः नितिन गडकरी
जौनपुर —– जनपद के सार्वजनिक इंटर कॉलेज, मुंगराबादशाहपुर परिसर में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री, भारत सरकार नितिन गडकरी जी की गरिमामयी उपस्थिति में राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं के भूमिपूजन, कार्य शुभारंभ एवं लोकार्पण का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) खेल एवं युवा कल्याण गिरीश चन्द्र यादव, राज्यमंत्री लोक निर्माण विभाग कुंवर बृजेश सिंह, सांसद राज्यसभा श्रीमती सीमा द्विवेदी, विधायक बदलापुर श्री रमेश चन्द्र मिश्र, विधायक शाहगंज श्री रमेश सिंह, विधायक मड़ियाहूं डॉ. आर.के. पटेल, एमएलसी श्री बृजेश सिंह प्रिंसू, पूर्व गृह राज्यमंत्री श्री कृपाशंकर सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति और डॉ. अजय सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने केंद्रीय मंत्री का बड़ी माला, स्मृति चिह्न एवं अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया।


उत्तर प्रदेश में बुनियादी ढांचे और सड़क कनेक्टिविटी को एक नई ऊंचाई देते हुए केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी जी ने आज मुंगरा-बादशाहपुर में आयोजित कार्यक्रम में रू 3,650 करोड़ से अधिक की कुल लागत वाली 8 महत्वपूर्ण राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का भूमिपूजन, कार्य शुभारंभ और लोकार्पण किया।


कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने रू 3,210 करोड़ की लागत से पूर्ण हो चुकी तीन परियोजनाओं का लोकार्पण कर उन्हें राष्ट्र को समर्पित किया। इनमें रू1,505 करोड़ की लागत से तैयार रायबरेली-प्रयागराज 4-लेन मार्ग (63 किमी), रू 1,078 करोड़ से बना जगतपुर-बाबूगंज-ऊंचाहार-आलापुर 4-लेन बाईपास व पुल (24 किमी) और रू 627 करोड़ की लागत वाला मछलीशहर-जंघई-भदोही मार्ग (49 किमी) शामिल हैं।
इसके साथ ही यातायात को सुगम बनाने के लिए लगभग रू 400 करोड़ की 5 नई परियोजनाओं का कार्य शुभारंभ एवं भूमिपूजन भी किया गया। इसके तहत मुंगरा-बादशाहपुर बाईपास (4 किमी, लागत रू 198 करोड़), जौनपुर शहर के कुत्तूपुर तिराहे से सराय ख्वाजा तक 4-लेन चौड़ीकरण (12 किमी, लागत रू 128 करोड़), मड़ियाहूँ रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज (1.5 किमी, लागत रू 92 करोड़), लता मंगेशकर तिराहे से प्रसाद इंस्टीट्यूट तक 4-लेन मार्ग (5 किमी, लागत रू 33 करोड़) और रामदयाल गंज में सई नदी पर 2-लेन पुल (लागत रू 16 करोड़) का निर्माण कार्य शुरू किया गया।


समारोह के दौरान अपने संबोधन में केंद्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में वर्तमान में राष्ट्रीय राजमार्गों के रू 5 लाख करोड़ के ऐतिहासिक कार्य चल रहे हैं। इसमें से रू 1 लाख करोड़ के काम पूरी तरह संपन्न हो चुके हैं, रू 3 लाख करोड़ की परियोजनाएं प्रक्रिया (प्रोसेस) में हैं और बाकी के कार्य चल रहे हैं। प्रधानमंत्री जी ने देश को विकसित बनाने का संकल्प लिया है। इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए देश को प्रगति की राह पर तेजी से आगे बढ़ना होगा, जिसके लिए पानी, बिजली, टेलीकम्युनिकेशन और सड़क की संरचना को सुदृढ़ करना अनिवार्य है। उन्होंने जोर देकर कहा कि जहां ये चारों तत्व मौजूद होते हैं, वहां विकास के साथ-साथ बड़े पैमाने पर रोजगार के नए अवसरों का निर्माण होता है। आज उत्तर प्रदेश विकास की इसी राह पर आगे बढ़ रहा है, जहां बेहतरीन सड़कें बन रही हैं और उद्योग आकर्षित हो रहे हैं।
कृषि और ग्रामीण परिदृश्य में तकनीकी बदलावों की चर्चा करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हमारे किसान भाई अन्नदाता हैं, लेकिन हमारा प्रयास है कि वे अब ’ऊर्जादाता’ और ’इंधनदाता’ भी बनें। उन्होंने बताया कि देश में अब चावल और गन्ने से बड़े पैमाने पर ऊर्जा पैदा की जा रही है और इथेनॉल तैयार हो रहा है। इस कदम से न केवल देश के किसानों की गरीबी दूर हो रही है, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में युवाओं को रोजगार भी मिल रहा है।

तकनीकी प्रगति और भविष्य की रूपरेखा पर प्रकाश डालते हुए श्री गडकरी ने कहा कि दुनिया तेजी से बदल रही है और इलेक्ट्रिक व सोलर ऊर्जा का उपयोग निरंतर बढ़ रहा है। वर्तमान सरकार इस नई टेक्नोलॉजी को बढ़ावा देने पर पूरी शिद्दत से कार्य कर रही है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उत्तर प्रदेश में हो रहे इन चौतरफा विकास कार्यों के परिणामस्वरूप राज्य जल्द ही ऊर्जा को आयात करने के बजाय ऊर्जा को निर्यात करने वाला राज्य बनने जा रहा है।
राज्यमंत्री श्री गिरीश चन्द्र यादव ने कहा कि जनपद जौनपुर चारों ओर से रेलवे क्रॉसिंग से घिरा हुआ है, जिसके कारण लोगों को आवागमन के दौरान जाम की समस्या का सामना करना पड़ता है। केंद्रीय मंत्री द्वारा जनपद को रिंग रोड की सौगात दी गई है, जिसकी प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है। इसके निर्माण से जनपदवासियों को जाम की समस्या से काफी हद तक राहत मिलेगी तथा आवागमन सुगम होगा।


इस अवसर पर राज्यसभा सांसद श्रीमती सीमा द्विवेदी ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि इस बाईपास के निर्माण से पिछले कई वर्षों से चली आ रही जाम की समस्या से क्षेत्रवासियों को पूरी तरह निजात मिलेगी। उन्होंने कहा कि आज का दिन उनके राजनीतिक जीवन का स्वर्णिम अवसर है। प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश उत्तम प्रदेश बनने की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है और विकास के नए-नए आयाम स्थापित कर रहा है। जनपद को 3650 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली आठ राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की सौगात देने पर केन्द्रीय मंत्री जी के प्रति आभार प्रकट किया।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री जगदीश सोनकर, पूर्व सांसद श्री बी0 पी0 सरोज, पूर्व विधायक सुरेन्द्र प्रताप सिंह, श्रीमती सुषमा पटेल, श्री बाकेलाल सोनकर, ब्लाक प्रमुख श्री सत्येन्द्र सिंह, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद मुगराबादशाहपुर श्री कपिल मुनी वैश्य, श्री अजय शंकर दूबे, जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन. पुलिस अधीक्षक डा0 यशवीर सिंह, वरिष्ठ अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।


  • Related Posts

    चार दशक पुराने मुकदमे का मध्यस्थता से हुआ निस्तारण

    जौनपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के मध्यस्थता अभियान के तहत करीब चार दशक पुराने मुकदमे का सुलह-समझौते के माध्यम से सौहार्दपूर्ण निस्तारण कराया गया।…

    Continue reading
    KISNA ने उत्तर प्रदेश के जौनपुर में अपने एक्सक्लूसिव की आउटलेट का किया शुभारंभ

    किसना ने उत्तर प्रदेश में किया विस्तार जौनपुर, उत्तर प्रदेश, 28 अक्टूबर: KISNA डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी ने उत्तर प्रदेश के जौनपुर में अपने…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री, भारत सरकार श्री नितिन गडकरी की गरिमामयी उपस्थिति में रू 3650 करोड़ से अधिक की 8 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास

    जौनपुर से बीजेपी ने व्योम सिंह पटेल को बनाया जिला मंत्री पिछड़ा मोर्चा, बधाई देने वालों का लगा तांता

    चार दशक पुराने मुकदमे का मध्यस्थता से हुआ निस्तारण

    जौनपुर के डॉ. आरएन त्रिपाठी बने चित्रकूट दिव्यांग विश्वविद्यालय के कुलपतिटीडी कॉलेज में समाजशास्त्र विभागाध्यक्ष से बीएचयू के प्रोफेसर तक का तय किया सफर

    KISNA ने उत्तर प्रदेश के जौनपुर में अपने एक्सक्लूसिव की आउटलेट का किया शुभारंभ

    बृजभूषण शरण सिंह का संदेश—गांव हमारी जड़, इससे जुड़े रहना जरूरी जौनपुर में श्रीराम कथा में शामिल हुए पूर्व सांसद, भव्य स्वागत के बीच राजनीतिक मुद्दों पर टिप्पणी करने से किया इनकार