
जौनपुर – प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) जनपद जौनपुर के आर्थिक रूपए से कमजोर एवं आवासहीन परिवारों के लिए आशा की नई किरण बनकर उभरी है। इस महत्वाकांक्षी योजना के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को पक्का, सुरक्षित एवं सम्मानजनक आवास उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे उनके जीवन स्तर में व्यापक सुधार हुआ है। योजना का उद्देश्य केवल आवास उपलब्ध कराना ही नहीं, बल्कि प्रत्येक परिवार को सुरक्षित, स्वच्छ एवं गरिमापूर्ण जीवन जीने का अवसर प्रदान करना भी है।
e
इसी क्रम में वित्तीय वर्ष 2022-23 में विकास खंड बक्शा की ग्राम पंचायत बक्शा के श्री राजेन्द्र प्रसाद शुक्ला को प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत पक्का आवास स्वीकृत हुआ। इसके पश्चात वित्तीय वर्ष मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत 2023-24 में विकास खंड बदलापुर की ग्राम पंचायत मछलीगांव की श्रीमती अनारा देवी तथा वित्तीय वर्ष 2024-25 में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत विकास खंड डोभी की ग्राम पंचायत मारिकपुर की श्रीमती पुनम यादव को भी इस योजना का लाभ प्राप्त हुआ।
इन तीनों लाभार्थियों के परिवार पहले कच्चे एवं जर्जर मकानों में रहने को विवश थे। बरसात के दिनों में मकान टपकने, गर्मी एवं सर्दी में कठिनाइयों का सामना करने तथा परिवार की सुरक्षा को लेकर हमेशा चिंता बनी रहती थी। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत पक्का आवास मिलने के बाद उनकी ये सभी समस्याएँ काफी हद तक समाप्त हो गईं। अब उनके परिवार सुरक्षित, स्वच्छ एवं सम्मानजनक वातावरण में रह रहे हैं। बच्चों को पढ़ाई के लिए बेहतर माहौल मिला है तथा परिवार के सदस्यों में आत्मविश्वास और सामाजिक सम्मान की भावना भी बढ़ी है।
लाभार्थियों ने बताया कि प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) ने उनके जीवन में नया बदलाव लाया है। स्वयं के पक्के घर का सपना साकार होने से उनके परिवार का जीवन अधिक सुरक्षित और सुविधाजनक हो गया है। उन्होंने भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह योजना गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध हो रही है।
जनपद जौनपुर में प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के प्रभावी क्रियान्वयन से अनेक पात्र परिवारों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आया है। यह योजना न केवल लोगों को पक्का आवास उपलब्ध करा रही है, बल्कि उन्हें आत्मसम्मान, सुरक्षा एवं बेहतर भविष्य की नई उम्मीद भी प्रदान कर रही है।






