विश्व हेपेटाइटिस दिवस 28 जुलाई पर जन-जागरूकता संदेश

जौनपुर 28 जुलाई, 2026 (सू0वि0) – विश्व हेपेटाइटिस दिवस प्रत्येक वर्ष 28 जुलाई को मनाया जाता है। इसका उद्देश्य वायरल हेपेटाइटिस के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना तथा इसके बचाव, समय पर जांच और उपचार के प्रति लोगों को जागरूक करना है। वायरल हेपेटाइटिस यकृत (लीवर) की सूजन संबंधी बीमारी है, जो मुख्यतः वायरस के संक्रमण से होती है। समय पर पहचान और उचित उपचार से इस बीमारी को नियंत्रित किया जा सकता है।

        इस अवसर पर आयोजित जन-जागरूकता कार्यक्रम में हेपेटाइटिस के विभिन्न प्रकारों, उनके लक्षणों, बचाव के उपायों तथा समय पर जांच एवं उपचार के महत्व की जानकारी दी गई। लोगों को बताया गया कि हेपेटाइटिस ए एवं ई मुख्यतः दूषित भोजन और पानी से फैलते हैं, जबकि हेपेटाइटिस बी एवं सी संक्रमित रक्त, असुरक्षित सुई, असुरक्षित यौन संबंध तथा संक्रमित माँ से शिशु में फैल सकते हैं। हेपेटाइटिस डी केवल हेपेटाइटिस बी से संक्रमित व्यक्तियों में होता है।

        विशेषज्ञों ने बताया कि बुखार, कमजोरी, भूख न लगना, मतली, उल्टी, पेट दर्द, आंखों एवं त्वचा का पीला पड़ना (पीलिया), गहरे रंग का मूत्र तथा अत्यधिक थकान इसके प्रमुख लक्षण हैं। ऐसे लक्षण दिखाई देने पर तुरंत चिकित्सकीय सलाह लेकर जांच एवं उपचार कराना आवश्यक है।

        जनसामान्य से अपील की गई कि वे स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल का उपयोग करें, भोजन से पहले और शौच के बाद साबुन से हाथ धोएं, हेपेटाइटिस-बी का टीकाकरण अवश्य कराएं, केवल डिस्पोजेबल या स्टरलाइज्ड सुई एवं सिरिंज का ही प्रयोग करें, रक्त चढ़ाने से पहले जांचा हुआ सुरक्षित रक्त ही लें तथा रेजर, नेलकटर एवं टूथब्रश जैसी व्यक्तिगत वस्तुएं साझा न करें। सुरक्षित यौन व्यवहार अपनाने और नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराने पर भी विशेष बल दिया गया।

        कार्यक्रम में यह संदेश दिया गया कि वायरल हेपेटाइटिस एक ऐसी बीमारी है जिसकी रोकथाम और उपचार संभव है। समय पर जांच, टीकाकरण, स्वच्छता और जन-जागरूकता के माध्यम से इसके संक्रमण को प्रभावी ढंग से रोका जा सकता है। सभी नागरिकों से “हेपेटाइटिस मुक्त समाज“ के निर्माण में सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया गया।

        इस अवसर पर डॉ. संतोष जायसवाल, नोडल अधिकारी, वायरल हेपेटाइटिस कार्यक्रम एवं उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जौनपुर, डॉ. जियाउल हक, एपिडेमियोलॉजिस्ट, डीसीपीएम मो. खुबैब रज़ा, ब्लॉक स्तर के प्रतिभागी चिकित्सा अधिकारी, ए.आर.ओ., एच.ई.ओ. तथा अन्य स्वास्थ्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर मंगल क्लिनिक में संगोष्ठी

    जौनपुर। विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस के अवसर पर गुरुवार को मंगल क्लिनिक न्यूरोसाइकेट्रिक सेंटर, वाजिदपुर तिराहा में जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम…

    Continue reading
    शाहगंज में दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    जौनपुर।शाहगंज थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को 23 अगस्त को ग्राम दनापुर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर मंगल क्लिनिक में संगोष्ठी

    वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया,तकनीक आधारित, छात्र-केंद्रित विश्वविद्यालय बनाने की प्राथमिकता : प्रो. राकेश कुमार सिंह,

    जौनपुर –जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन ने ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित लोगों एवं प्रशिक्षणार्थियों से संवाद कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता, व्यवस्थाओं तथा निर्धारित शुल्क के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

    लखनऊ – योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला- 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा के प्रस्ताव को मंजूरी*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल इस योजना की शुरुआत करेंगे

    जौनपुर: कृषि वैज्ञानिक पर उन्हीें के कर्मचारियों ने किया जानलेवा हमला, 4 के खिलाफ एफआईआर दर्ज, पत्रकार इशरत हुसैन

    जौनपुर -मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत थाना मीरगंज पुलिस की सराहनीय पहल, पति-पत्नी के पारिवारिक विवाद का कराया गया आपसी सुलह-समझौता