भदेठी के एक परिवार में बेटी पैदा होने पर मनायी जाती है खुशी


विवाहिता ने एक साथ 3 बेटियों को दिया जन्म
पहली डिलेवरी पर 3 बेटियों के जन्म से छायी खुशी

जौनपुर– नगर के एक निजी नर्सिंग होम में करंजाकला क्षेत्र के भदेठी गांव निवासिनी सपा नेता मोहम्मद याकूब की बहू ने एक साथ 3 बेटियों को जन्म दिया। एक साथ 3 बेटियों के जन्म से परिवार में खुशी का माहौल है। परिवार के लोग एक—दूसरे को मिठाई खिलाकर खूब खुशी मना रहे हैं। मालूम हो कि उक्त गांव निवासी सपा नेता मोहम्मद याकूब 3 भाई और 3 बहन हैं। सबसे बड़े भाई मोहम्मद अय्यूब के 9 बेटे और 3 बेटियां हैं। दूसरे भाई मोहम्मद कय्यूम की दो बेटियां और एक बेटा है जबकि सबसे छोटे भाई मोहम्मद याकूब के 3 बेटे और 3 बेटियां हैं। मोहम्मद अय्यूब के सबसे बड़े बेटे मोहम्मद जैद का विवाह खेतासराय क्षेत्र के सोंगर गांव निवासिनी सूफियाना के साथ हुआ जिन्होंने शनिवार की देर शाम जौनपुर शहर के एक निजी नर्सिंग होम में एक साथ 3 बेटियों को जन्म दिया। सभी बच्चियों का वजन डेढ़ से दो किलो के मध्य बताया गया। इस परिवार में बेटियों के जन्म पर काफी खुशी का माहौल होता है। एक साथ जब 3 स्वस्थ बेटियों ने जन्म लिया तो परिवार के लोगों के खुशी का ठिकाना नहीं रहा। लोगों ने न सिर्फ अपने परिवार के लोगों, बल्कि आस—पास के लोगों को भी मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।

  • Related Posts

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जौनपुर। भारत रत्न एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करने तथा विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका…

    Continue reading
    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    जौनपुर, 15 अक्टूबर, जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में…

    Continue reading

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां