जौनपुर -संतुष्ट व्यक्ति पर हीहोती हैहर परिस्थिति में भगवान की कृपा : पंडित रजनीकांत द्विवेदी, कथा व्यास

जौनपुर। शहर के विवाह मैरेज लॉन में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन कथाव्यास पं. रजनीकांत द्विवेदी ने कौरव-पांडव युद्ध और अश्वत्थामा सहित कई प्रसंगों का मार्मिक वर्णन किया। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति हर परिस्थिति में दयालुता और संतोष का भाव रखता है, उस पर भगवान नारायण की कृपा बनी रहती है। कलियुग में लोग मान-सम्मान और प्रतिष्ठा के पीछे परेशान हैं। परमात्मा की कथा सुनने के लिए सत्संग और अच्छे विचार जरूरी हैं।कथाव्यास ने बताया कि कौरव-पांडव युद्ध के बाद सभी कौरव मारे जा चुके थे और दुर्योधन जीवन-मृत्यु के बीच संघर्ष कर रहा था। उसकी पीड़ा देखकर बचपन के मित्र अश्वत्थामा ने पांडवों को मारने का संकल्प लिया। असफल होने पर उसने पांडवों के पांच पुत्रों की हत्या कर उनके सिर दुर्योधन के सामने रख दिए। यह देखकर दुर्योधन भी विचलित हो उठा और उसे लगा कि अश्वत्थामा ने कौरव वंश के चिराग बुझा दिए। अंततः दुर्योधन ने तड़पते हुए प्राण त्याग दिए। महाराज ने बताया कि जब भगवान श्रीकृष्ण ने द्रौपदी से अश्वत्थामा के दंड के बारे में पूछा तो उन्होंने उसे जीवित छोड़ने की बात कही। इसके बाद श्रीकृष्ण ने अश्वत्थामा के माथे से मणि निकाल ली।

युधिष्ठिर ने भी उसे गुरु का पुत्र बताते हुए वध करने से इनकार किया। कथाव्यास ने कहा कि पुराणों में बालक की हत्या को गंभीर अपराध बताया गया है।श्रीमद्भागवत कथा की मुख्य यजमान विमला सेठ हैं। कथा प्रारंभ होने से पहले विवेक सेठ और विनीत सेठ ने व्यासपीठ की आरती उतारकर कथाव्यास से आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष दिनेश टंडन, सोमेश्वर केसरवानी, अमित त्रिपाठी, रामदयाल द्विवेदी, लोलारक दुबे, नन्हे लाल वर्मा, विभाग प्रचारक आदित्य, रजनीश जी, महेंद्र जी, सत्येंद्र जी, सुरेश तिवारी, विवेक पाठक, विशाल सेठ, विपिन सेठ, हर्षित सेठ, हार्दिक सेठ समेत गठना कोठी परिवार के सदस्य शीतला धाम के महंत श्री विनय त्रिपाठी जी और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    जौनपुर -किडनी से जुड़ी बीमारियों का खतरा लगातार बढ़ रहा: डा. एहतेशाम

    नेफ्रोलॉजिस्ट ने कहा— किडनी के प्रति जागरूकता अति आवश्यकअपील: लापरवाही नहीं, जागरूकता अपनायें और किडनी को स्वस्थ बनायेंजौनपुर। वर्तमान की बदलती जीवनशैली, खान—पान में…

    Continue reading
    जौनपुर -शहर में आज निकाली जाएगी भव्य कलश यात्रा,शहर‌ की प्रतिष्ठित फर्म गहना कोठी परिवार की तरफ से विवाह मैरेज हॉल में 23अकटूबर से 29अकटूबर तक होगा धार्मिक अनुष्ठान-विवेक सेठ एंड ब्रदर्स

    जौनपुर -शहर की प्रतिष्ठित फर्म गहना कोठी भगेलू राम राम जी सेठ परिवार की तरफ से आज 22 नवंबर को शहर के सद्भावना पुलिस…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जौनपुर -किडनी से जुड़ी बीमारियों का खतरा लगातार बढ़ रहा: डा. एहतेशाम

    जौनपुर -कैकेयी को मंथरा ने दो वरदानों की दिलायी याद

    जौनपुर -संतुष्ट व्यक्ति पर हीहोती हैहर परिस्थिति में भगवान की कृपा : पंडित रजनीकांत द्विवेदी, कथा व्यास

    माता-पिता की सेवा से बढ़कर कोई धर्म नहीं : पं. रजनीकांत द्विवेदी

    जौनपुर -श्रीराम की बाल लीलाओं और अहिल्या उद्धार के प्रसंग ने श्रद्धालुओं को किया भावविभोरअयोध्या में प्रभु श्रीराम के प्राकट्य का मनोहारी वर्णन, अहिल्या उद्धार प्रसंग से मिला करुणा और मर्यादा का संदेश

    जौनपुर -शहर में आज निकाली जाएगी भव्य कलश यात्रा,शहर‌ की प्रतिष्ठित फर्म गहना कोठी परिवार की तरफ से विवाह मैरेज हॉल में 23अकटूबर से 29अकटूबर तक होगा धार्मिक अनुष्ठान-विवेक सेठ एंड ब्रदर्स