झील में तब्दील हुई कजगांव नगर पंचायत कि सड़के,राहगीर परेशान

नगर पंचायत अध्यक्ष सहित विभागीय अधिकारी कुम्भ कर्णी निद्रा में लीन!

जौनपुर-जिले के कजगांव नगर पंचायत में निर्माणाधीन पंचायत कार्यालय के समीप स्थित सम्पर्क मार्ग पर पानी डूबने के कारण इस मार्ग पर आने-जाने वाले लोगों के मुसीबत का कारण बना हुआ है कब किसकी इस मार्ग पर गिरने से मौत हो जाय कुछ भी नही कहाँ जा सकता यह सड़क लोगों को मौत का दावत भी दे रहा है बताया जाता है कि सड़क के किनारे नगर पंचायत द्वारा बाजार का कूड़ा कचरा फेके जाने से इस सम्पर्क मार्ग से आवागमन करने वाले राहगीर कूड़े के बदबू से भी पुरी तरह से परेशान नजर आते है। उपरोक्त समस्या का निराकरण करने की बजाय नगर पंचायत अध्यक्ष सहित सभी जिम्मेदार लोग पूरी तरह से कुम्भकर्णी निद्रा में लीन पड़े हुए हैं।मालूम हो कि नगर पंचायत में कचरा स्थल न होने के कारण हर दिन कस्बे से निकलने वाले कूड़ा कचरा को निर्माणाधीन पंचायत कार्यालय के समीप स्थित सम्पर्क मार्ग के किनारे फेका जाता है। कूडा निस्तारण की व्यवस्था न होने के कारण सड़क के किनारे फेका गया कूड़ा-कचरा सड़क पर आ जाता है जिसके चलते इस समय सड़क पर भयंकर रूप से पानी डूबा हुआ है जिससे राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है उक्त प्रकरण की ओर क्षेत्रवासियों ने विभागीय लोगों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए अतिशीघ्र इस प्रकार की समस्या का निस्तारण कराने की मांग की है।

  • Related Posts

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जौनपुर। भारत रत्न एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करने तथा विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका…

    Continue reading
    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    जौनपुर, 15 अक्टूबर, जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में…

    Continue reading

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां