
जौनपुर । भारतीय जनता पार्टी ने व्योम सिंह पटेल पर भरोसा जताते हुए जिला मंत्री पिछड़ा मोर्चा की जिम्मेदारी सौंपी है ।जिला मंत्री बनाये जाने पर परिजनों ,समर्थकों व क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है, व्योम सिंह पटेल को बधाई देने वालों का तांता लग गया । सुजानगंज विकास खण्ड के बाहरपुर कला गांव निवासी व्योम सिंह पटेल पिछले कुछ वर्षों से मुंगराबादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र में काफी सक्रिय रहती हैं। सूत्रों की मानें तो इलाहाबाद विश्वविद्यालय से परास्नातक तक शिक्षा प्राप्त व्योम सिंह पटेल 2027 के विधानसभा चुनाव में राजनीतिक पारी खेल सकती हैं। इनके पति सौरभ सिंह पटेल जिला पंचायत का चुनाव लड़ चुके हैं और उनके ससुर राममूर्ति पटेल बाहरपुर कलां गांव के वर्तमान प्रधान है ।

व्योम सिंह पटेल के पिछड़ा मोर्चा का जिला मंत्री बनाये जाने पर बड़ी संख्या में लोगों ने खुशी जाहिर किया है ,जिसमें राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष कपिल मुनि वैश्य, पंकज सरोज, प्रदीप कुमार जायसवाल, आशीष शर्मा, सुनील प्रजापति, सुरेश कुमार, सुशील फौजी, विजय कुमार सोनी आदि रहे


