बार—बेंच के सहयोग से ही होगा तहसील की समस्याओं का निस्तारण: एसडीएम



नवनियुक्त उप जिला मजिस्ट्रेट का परिचय समारोह आयोजित
मछलीशहर, जौनपुर। नवनियुक्त उप जिला मजिस्ट्रेट केश कुमार राय का अधिवक्ता भवन में परिचय एवं स्वागत समारोह का आयोजन हुआ। उप जिला मजिस्ट्रेट ने बार—बेंच के सहयोग से तहसील की समस्याओं के निस्तारण के लिए अधिवक्ताओं को आश्वस्त किया। साथ ही कहा कि शासन—प्रशासन और आप सबका मात्र एक ही उद्देश्य है कि जनता को त्वरित एवं सुलभ न्याय मिल सके। यह तभी संभव है जब अधिवक्ताओं का सहयोग मिले। न्यायालयों में काफी समय लम्बित मुकदमे चिंता का विषय है। वादकारियों को अनायास तहसील के चक्कर काटने पड़ते हैं।
उन्होंने कहा कि समय और धन दोनों का नुकसान होता है और विवाद समाप्त न होकर पीढ़ियों दर पीढ़ियों चलता है। भूमि संबंधी विवादों की अधिकता होती जा रही है। इन समस्याओं का समाधान एकमात्र विकल्प है। अधिवक्ताओं ने कहा कि अधिकांश विवाद और भूमि सम्बन्धी मामले राजस्व कर्मियों, लेखपालों और राजस्व निरीक्षकों की लोभी प्रवृत्ति एवं निष्क्रियता से ससमय निस्तारित नहीं हो पाते। इन पर अंकुश लगाने की मांग की।
कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय सिंह एवं संचालन महामंत्री वेद प्रकाश श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता दिनेश चंद्र सिन्हा, केदारनाथ यादव, इंदु प्रकाश सिंह, सरजू प्रसाद बिन्द, आलोक विश्वकर्मा, श्याम सुंदर यादव, हरिनायक तिवारी, आरपी सिंह, राम आसरे दूबे, विनय पांडेय, भरत लाल यादव, रघुनाथ प्रसाद सहित सैकड़ों अधिवक्ता उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां