सीडीओ की अध्यक्षता मे बेसिक शिक्षा विभाग से संचालित कार्यक्रमो की बैठक सम्पन्न-

जौनपुर 27 जून, – जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार माँदड़ के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी साईं तेजा सीलम की अध्यक्षता में बेसिक शिक्षा विभाग के अन्तर्गत संचालित कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई।
            बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत विभिन्न योजनाओं, कार्यक्रमों, कायाकल्प, मिशन प्रेरणा फेस-2, निपुण भारत के क्रियान्वयन की समीक्षा करते हुए सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक विद्यालय का एक सप्ताह के अन्दर निरीक्षण कर शिक्षकों तथा छात्रों की उपस्थिति की जांच करें। अनुपस्थित पाये जाने वाले शिक्षकों पर कार्यवाही करें। ईट-भट्टों, बस अड्डा, स्टेशन आदि सहित अन्य स्थानों पर जाकर बच्चों के अभिभावकों को प्रेरित करते हुए उनका नामांकन कराये। उन्होंने जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित किया कि ग्राम प्रधानों को मीटिंग के माध्यम से और गांव में डुग्गी और मुनादी करके नामांकन बढाएं। अध्यापगण एसएमसी और पीटीएम बैठक कर पिछले सत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों तथा उनके अभिभावकों को सम्मानित करें। निपुण के लक्ष्य पर ध्यान केन्द्रित करें।
             बैठक के दौरान उन्होंने मूकबधिर एवं दृष्टि बाधित बच्चों के लिए दिव्यांग जन कल्याण विभाग एवं शिक्षा विभाग द्वारा बचपन डे-केयर स्कूल संचालित किए जाने हेतु निर्देशित किया गया तथा प्रधान के माध्यम से ऐसे दिव्यांग बच्चों की चिन्हाकन किए जाने हेतु निर्देशित करने का निर्देश दिया।
            इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा. गोरखनाथ पटेल, जिला कार्यक्रम अधिकारी आर0बी0 सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी नत्थूराम, जिला दिव्यांगजन कल्याण अधिकारी दिव्या शुक्ला, डायट प्राचार्य, समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारी सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया,तकनीक आधारित, छात्र-केंद्रित विश्वविद्यालय बनाने की प्राथमिकता : प्रो. राकेश कुमार सिंह,

    प्रो. राकेश कुमार सिंह सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र से जुड़े रहे हैं और उच्च शिक्षा प्रशासन में कुलसचिव, परीक्षा कार्य से जुड़े दायित्व, छात्र…

    Continue reading
    जौनपुर –जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन ने ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित लोगों एवं प्रशिक्षणार्थियों से संवाद कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता, व्यवस्थाओं तथा निर्धारित शुल्क के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

    डीएम ने ड्राईविंग ट्रेनिंग सेंटर का किया औचक निरीक्षण ,इस दौरान अवधेश कुमार एवं शिवपूजन पटेल ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि वकील के…

    Continue reading

    You Missed

    वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया,तकनीक आधारित, छात्र-केंद्रित विश्वविद्यालय बनाने की प्राथमिकता : प्रो. राकेश कुमार सिंह,

    जौनपुर –जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन ने ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित लोगों एवं प्रशिक्षणार्थियों से संवाद कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता, व्यवस्थाओं तथा निर्धारित शुल्क के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

    लखनऊ – योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला- 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा के प्रस्ताव को मंजूरी*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल इस योजना की शुरुआत करेंगे

    जौनपुर: कृषि वैज्ञानिक पर उन्हीें के कर्मचारियों ने किया जानलेवा हमला, 4 के खिलाफ एफआईआर दर्ज, पत्रकार इशरत हुसैन

    जौनपुर -मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत थाना मीरगंज पुलिस की सराहनीय पहल, पति-पत्नी के पारिवारिक विवाद का कराया गया आपसी सुलह-समझौता

    जौनपुर -जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न