जौनपुर- जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मांदड़ के निर्देशन में स्वीप कार्यक्रम के अन्तर्गत मतदाता जागरूकता के साथ मानवता की सेवा हेतु रक्तदान की अनूठी पहल की गई

जौनपुर- जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मांदड़ के निर्देशन में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए चल रही स्वीप गतिविधियों के तहत स्वीप कार्यक्रम के अन्तर्गत मतदाता जागरूकता के साथ मानवता की सेवा हेतु रक्तदान की अनूठी पहल की गई। रक्तदान-जीवनदान, मतदान-महादान थीम पर आई.एम.ए. ब्लड बैंक लाइन बाजार में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा गोरखनाथ पटेल ने फीता काट कर किया।जिसमें जिला स्वीप कोआर्डिनेटर सैय्यद मोहम्मद मुस्तफा सहित 42 लोगो ने रक्तदान कर लोगों को रक्तदान और मतदान के लिए प्रेरित किया। बेसिक शिक्षकों ने बढ़चढ़ कर उत्साह के साथ रक्तदान किया। रक्तदान शिविर में मौजूद सभी लोगों को मतदान करने की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा गोरखनाथ पटेल ने रक्तदान और मतदान के महत्व के बारे में बताते हुए कहा कि, जीवन के लिए जिस प्रकार रक्तदान जरूरी है। उसी प्रकार लोकतंत्र के लिए मतदान महत्वपूर्ण है। उन्होंने विशेषकर युवाओं से आह्वान किया कि वे एक-एक वोट के महत्व को खुद समझें और दूसरों को भी मतदान का महत्व समझाएं। और 25 मई को लोकतंत्र के सबसे बड़े उत्सव में बढ़-चढ़ कर भाग लेने की अपील की। जिले में शत प्रतिशत मतदान का लक्ष्य हासिल कर हमें जौनपुर का अभिमान बढ़ाना है। उन्होंने रक्तदान करने वाले शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करने को कहाँ। आईएमए अध्यक्ष डा अरुण कुमार मिश्रा ने कहा कि रक्त अमूल्य है। आपका रक्त किसी का जीवन बचा सकता है। और आपका मत लोकतंत्र मज़बूत कर सकता है। इसलिए आइये मिलकर हम सभी रक्तदान और मतदान जैसे पुनीत कार्य में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें और समाज में इस विषय पर जागरुकता लाये। इस अवसर पर आईएमए सचिव डा ए के मौर्य, शिक्षक संघ यूटा जिलाध्यक्ष हेमन्त सिंह, जूनियर शिक्षक संघ अध्यक्ष अतुल प्रकाश यादव, जिला स्वीप कोआर्डिनेटर सैय्यद मोहम्मद मुस्तफा, शिवम सिंह, एस.आर.जी. अखिलेश सिंह, शैलेश चतुर्वेदी, डा बी एन दुबे, सलिल यादव, सुशील अग्रहरि, राघवेंद्र सिंह, मार्टेन सिंह, प्रशांत यादव, प्रदीप यादव, अनुराग चन्द्र, पुष्कर सिंह, आनन्द सिंह, जीतेन्द्र गुप्ता, पारसनाथ यादव, दीपशिखा जायसवाल, अशोक कुमार, सौरभ, राहुल यादव,जसवेन्द्र, मोहित आदि उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया,तकनीक आधारित, छात्र-केंद्रित विश्वविद्यालय बनाने की प्राथमिकता : प्रो. राकेश कुमार सिंह,

    प्रो. राकेश कुमार सिंह सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र से जुड़े रहे हैं और उच्च शिक्षा प्रशासन में कुलसचिव, परीक्षा कार्य से जुड़े दायित्व, छात्र…

    Continue reading
    जौनपुर –जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन ने ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित लोगों एवं प्रशिक्षणार्थियों से संवाद कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता, व्यवस्थाओं तथा निर्धारित शुल्क के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

    डीएम ने ड्राईविंग ट्रेनिंग सेंटर का किया औचक निरीक्षण ,इस दौरान अवधेश कुमार एवं शिवपूजन पटेल ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि वकील के…

    Continue reading

    You Missed

    वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया,तकनीक आधारित, छात्र-केंद्रित विश्वविद्यालय बनाने की प्राथमिकता : प्रो. राकेश कुमार सिंह,

    जौनपुर –जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन ने ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित लोगों एवं प्रशिक्षणार्थियों से संवाद कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता, व्यवस्थाओं तथा निर्धारित शुल्क के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

    लखनऊ – योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला- 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा के प्रस्ताव को मंजूरी*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल इस योजना की शुरुआत करेंगे

    जौनपुर: कृषि वैज्ञानिक पर उन्हीें के कर्मचारियों ने किया जानलेवा हमला, 4 के खिलाफ एफआईआर दर्ज, पत्रकार इशरत हुसैन

    जौनपुर -मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत थाना मीरगंज पुलिस की सराहनीय पहल, पति-पत्नी के पारिवारिक विवाद का कराया गया आपसी सुलह-समझौता

    जौनपुर -जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न