शिक्षक प्रतिनिधियो ने प्रदेश सरकार के ऐतिहासिक निर्णय पर आभार व्यक्त किया

जौनपुर – प्राथमिक शिक्षक प्रशिक्षित स्नातक एसोसिएशन जौनपुर के जिलाध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह एवं पुरानी पेंशन विसंगति समाधान संघर्ष मोर्चा /पी एस पी एस ए जौनपुर के जिला संयोजक प्रेम नारायण चौरसिया के नेतृत्व में शिक्षक प्रतिनिधि मंडल खेल एवं युवा कल्याण मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) मा.गिरीश चन्द्र यादव से उनके कार्यालय पर मुलाकात कर उ.प्र. सरकार के मंत्रिमंडल के विगत 25 जून के कैबिनेट बैठक में केन्द्रीय मेमोरेंडम 03.03.2023 के अनुरूप उ.प्र. में भी 28.03.2005 के पूर्व विज्ञापन द्वारा चयनित कार्मिकों के लिए विकल्प के आधार पर शिक्षक एवं कर्मचारी हित में पुरानी पेंशन से आच्छादित करने का ऐतिहासिक फैसला लिया है,इससे प्रदेश के करीब साठ हजार शिक्षक/कर्मचारियों को बुढ़ापे की लाठी पुरानी पेंशन वापस मिल जाएगी उसके लिए संगठन के द्वारा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं उनके मंत्रिमंडल को धन्यवाद व आभार ज्ञापित किया गया ,और साथ ही यह भी निवेदन किया गया कि जिस प्रकार से 2005 के पूर्व नियुक्त कार्मिकों को पुरानी पेंशन से आच्छादित करने का फैसला लिया गया है वैसे ही उसके बाद नियुक्त कार्मिकों को भी पुरानी पेंसन से आच्छादित करने की मांग किया गया इससे पूरा शिक्षक एवं कर्मचारी एवं उसका परिवार आपका आभारी रहेगा । इस अवसर पर प्रतिनिधि मंडल में बिकास सिंह(प्रान्तीय संगठन मंत्री पी एस पी एस ए), सत्य प्रकाश सिंह(जिला मंत्री पी एस पी एस )शैलेश रघुवंशी ,रजनीश सिंह आदि शिक्षक नेता उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    शाहगंज में दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    जौनपुर।शाहगंज थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को 23 अगस्त को ग्राम दनापुर…

    Continue reading
    मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग की जिला क्रियान्वयन समिति की समीक्षा बैठक हुई संपन्न

    जौनपुर –मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग द्वारा एकीकृत बागवानी विकास मिशन, “पर ड्राप मोर काप माइकोरीगेशन व मुख्यमंत्री औद्यानिक विकास योजना…

    Continue reading

    You Missed

    वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया,तकनीक आधारित, छात्र-केंद्रित विश्वविद्यालय बनाने की प्राथमिकता : प्रो. राकेश कुमार सिंह,

    जौनपुर –जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन ने ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित लोगों एवं प्रशिक्षणार्थियों से संवाद कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता, व्यवस्थाओं तथा निर्धारित शुल्क के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

    लखनऊ – योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला- 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा के प्रस्ताव को मंजूरी*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल इस योजना की शुरुआत करेंगे

    जौनपुर: कृषि वैज्ञानिक पर उन्हीें के कर्मचारियों ने किया जानलेवा हमला, 4 के खिलाफ एफआईआर दर्ज, पत्रकार इशरत हुसैन

    जौनपुर -मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत थाना मीरगंज पुलिस की सराहनीय पहल, पति-पत्नी के पारिवारिक विवाद का कराया गया आपसी सुलह-समझौता

    जौनपुर -जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न