डीएम की अध्यक्षता में 15 वे वित्त आयोग के मद मे प्राप्त धनराशि के सापेक्ष मे कार्य योजना स्वीकृत के संबंध में बैठक संपन्न


जौनपुर – जिलाधिकारी रविंद्र कुमार माँदड़ की अध्यक्षता में 15वे वित्त आयोग के मद में प्राप्त धनराशि के सापेक्ष प्रस्तावित कार्ययोजना की स्वीकृति के संबंध में बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई।
बैठक में जिलाधिकारी ने समस्त अधिशासी अधिकारियों को नगर निकायों में किये गये पुराने कार्यों की भौतिक प्रगति की रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। टाइड तथा अनटाइड अनुदान के प्रस्तावों के संदर्भ में जानकारी ली। पिलर निर्माण, मोबाइल टॉयलेट, कैटल कैचर, फागिंग मशीन, इंटरलॉकिंग आदि प्रस्तावित निर्माण कार्य की जानकारी ली तथा समस्त को निर्देशित किया कि औचित्यपूर्ण तथा जनहित सम्बन्धी प्रस्तावों को प्राथमिकता दे। हर नगर पालिका, नगर पंचायत में संचालित एमआरएफ केंद्र की रिपोर्ट उपलब्ध कराई जाए। एमआरएफ केंद्र संचालित रहनी चाहिए। इसके साथ ही अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को जोगियांपुल व कोतवाली चौराहे पर प्राथमिकता पर हाई मास्ट लाइट लगाने के निर्देश के साथ ही वाटर सप्लाई की व्यवस्था करने के निर्देश दिये।
इस अवसर पर मुख्य राजस्व अधिकारी गणेश प्रसाद, समस्त ई0ओ0 नगर पालिका व नगर पंचायत सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित है।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां