सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में शुरू हुई पीयू कैट परीक्षा

इंजीनियरिंग और फार्मेसी संस्थान में निरीक्षण करने पहुंचीं कुलपति

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर में चलने वाले पाठ्यक्रमों के लिए पूर्वांचल विश्वविद्यालय संयुक्त प्रवेश परीक्षा (पीयूकैट) बुधवार को फार्मेसी संस्थान और उमानाथ इंजीनियरिंग संस्थान में सकुशल संपन्न हुई। परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में कराई गई। विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर वंदना सिंह ने दोनों केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया। उनके साथ में परीक्षा नियंत्रक अजीत सिंह और संकायाध्यक्ष प्रो. मनोज मिश्र भी थे।

कुलपति प्रोफेसर सिंह ने कहा कि किसी भी परीक्षार्थी को कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए क्योंकि ये विद्यार्थी बाहर से आते हैं। वे अपने मन में विश्वविद्यालय के प्रति अच्छा संदेश लेकर जाएं।

उन्होंने परीक्षा के दौरान बिजली, पंखे पानी और वाहन की समुचित व्यवस्था कराने पर केंद्राध्यक्ष डॉ अमरेंद्र सिंह की सराहना की। पीयू कैट के समन्वयक प्रो. मिथिलेश सिंह के अनुसार बुधवार को डी फार्मा, बीटेक, बीए एलएलबी, बीकॉम ऑनर्स, एमसीए में प्रवेश परीक्षा तीन चरणों में शुरू की गई। इसमें परीक्षा की सुचिता का विशेष ध्यान रखा गया। प्रवेश परीक्षा में लगभग 80 फीसदी विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। इस परीक्षा में केंद्राध्यक्ष डॉ अमरेंद्र सिंह के साथ सहायक केंद्राध्यक्ष के रूप में डॉ धर्मेंद्र सिंह और डॉ प्रवीण कुमार सिंह और अशोक यादव थे। पर्यवेक्षक के रूप में प्रो. अजय प्रताप सिंह थे। प्रवेश समिति से प्रोफेसर रजनीश भास्कर के साथ प्रो. संतोष कुमार, डॉ. मनीष प्रताप सिंह, डॉ. सत्यम उपाध्याय, डॉ. सौरभ बी. कुमार लगातार चक्रमण कर रहे थे। शेष बचे पाठ्यक्रमों की परीक्षा चार जुलाई को फार्मेसी और इंजीनियरिंग संस्थान में होगी।

  • Related Posts

    वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया,तकनीक आधारित, छात्र-केंद्रित विश्वविद्यालय बनाने की प्राथमिकता : प्रो. राकेश कुमार सिंह,

    प्रो. राकेश कुमार सिंह सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र से जुड़े रहे हैं और उच्च शिक्षा प्रशासन में कुलसचिव, परीक्षा कार्य से जुड़े दायित्व, छात्र…

    Continue reading
    जौनपुर –जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन ने ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित लोगों एवं प्रशिक्षणार्थियों से संवाद कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता, व्यवस्थाओं तथा निर्धारित शुल्क के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

    डीएम ने ड्राईविंग ट्रेनिंग सेंटर का किया औचक निरीक्षण ,इस दौरान अवधेश कुमार एवं शिवपूजन पटेल ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि वकील के…

    Continue reading

    You Missed

    वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया,तकनीक आधारित, छात्र-केंद्रित विश्वविद्यालय बनाने की प्राथमिकता : प्रो. राकेश कुमार सिंह,

    जौनपुर –जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन ने ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित लोगों एवं प्रशिक्षणार्थियों से संवाद कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता, व्यवस्थाओं तथा निर्धारित शुल्क के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

    लखनऊ – योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला- 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा के प्रस्ताव को मंजूरी*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल इस योजना की शुरुआत करेंगे

    जौनपुर: कृषि वैज्ञानिक पर उन्हीें के कर्मचारियों ने किया जानलेवा हमला, 4 के खिलाफ एफआईआर दर्ज, पत्रकार इशरत हुसैन

    जौनपुर -मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत थाना मीरगंज पुलिस की सराहनीय पहल, पति-पत्नी के पारिवारिक विवाद का कराया गया आपसी सुलह-समझौता

    जौनपुर -जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न