शिक्षकों, विद्यार्थियों के प्रेरणा स्रोत थे रज्जू भैया: प्रो. प्रमोद यादव

पुण्यतिथि पर शिक्षकों ने दिया श्रद्धांजलि

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर स्थित प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भैया) भौतिकीय विज्ञान अध्ययन एवं शोध संस्थान में प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भैया) की पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि का कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस अवसर पर संस्थान के निदेशक डॉ प्रमोद कुमार यादव ने कहा कि रज्जू भैया एक आदर्श व्यक्तित्व के धनी थे। उनका चिंतन हमेशा समाज के हित के लिए होता था। रज्जू भैया इलाहाबाद विश्वविद्यालय में भौतिक विज्ञान के प्राध्यापक व विभागाध्यक्ष रहे। रज्जू भैया की भौतिकी विज्ञान के क्षेत्र में प्रतिभा अभूतपूर्व थी, जिसके कारण देश के कई प्रसिद्ध वैज्ञानिकों ने उन्हें अपने साथ काम करने के लिए आमंत्रित किया, किंतु सामाजिक जीवन में रुचि होने के कारण रज्जू भैया ने सामाजिक कार्यों को चुना, तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े। कालांतर में रज्जू भैया राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के चतुर्थ सरसंघचालक भी हुए। प्रो. यादव ने कहा कि विद्यार्थियों को उनके जीवन से प्रेरणा लेते हुए अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना चाहिए।
ज्ञात हो कि 2018 में तत्कालीन कुलपति प्रो राजाराम यादव के प्रयास से उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा रज्जू भैया की स्मृति में प्रो राजेंद्र सिंह (रज्जू भैया) संस्थान की स्थापना विश्वविद्यालय परिसर में की गई।
इस अवसर विश्वविद्यालय के शिक्षक प्रो मिथिलेश सिंह, प्रो. गिरिधर मिश्र, डा मनोज कुमार पांडेय, डॉ. नितेश जायसवाल, डॉ. पुनीत कुमार धवन, डॉ. आलोक वर्मा, डॉ. आशीष वर्मा , डॉ. काजल कुमार डे, डॉ. दीपक मौर्या, डॉ. रामांशु प्रभाकर, डॉ. नवीन चौरसिया,व अन्य शिक्षक, शोधार्थी तथा बड़ी संख्या में छात्र छात्रा उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    शाहगंज में दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    जौनपुर।शाहगंज थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को 23 अगस्त को ग्राम दनापुर…

    Continue reading
    मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग की जिला क्रियान्वयन समिति की समीक्षा बैठक हुई संपन्न

    जौनपुर –मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग द्वारा एकीकृत बागवानी विकास मिशन, “पर ड्राप मोर काप माइकोरीगेशन व मुख्यमंत्री औद्यानिक विकास योजना…

    Continue reading

    You Missed

    वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया,तकनीक आधारित, छात्र-केंद्रित विश्वविद्यालय बनाने की प्राथमिकता : प्रो. राकेश कुमार सिंह,

    जौनपुर –जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन ने ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित लोगों एवं प्रशिक्षणार्थियों से संवाद कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता, व्यवस्थाओं तथा निर्धारित शुल्क के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

    लखनऊ – योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला- 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा के प्रस्ताव को मंजूरी*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल इस योजना की शुरुआत करेंगे

    जौनपुर: कृषि वैज्ञानिक पर उन्हीें के कर्मचारियों ने किया जानलेवा हमला, 4 के खिलाफ एफआईआर दर्ज, पत्रकार इशरत हुसैन

    जौनपुर -मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत थाना मीरगंज पुलिस की सराहनीय पहल, पति-पत्नी के पारिवारिक विवाद का कराया गया आपसी सुलह-समझौता

    जौनपुर -जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न