22 से 28 जुलाई तक मनाया जाएगा शिक्षा सप्ताह: खंड शिक्षा अधिकारी

जफराबाद

विधनसभा जफराबाद के अन्तर्गत आने वाले विकासखण्ड सिरकोनी के खण्ड शिक्षा अधिकारी अमरेश कुमार सिंह इस शिक्षा सप्ताह के सम्बन्ध में जानकारी देते बताया कि नई शिक्षा नीति 2020 को लागू हुए चार वर्ष पूरे हो गए है इस उपलक्ष्य में सभी बेसिक स्कूलों में शिक्षा सप्ताह मनाया जाएगा , यह आयोजन दिनांक 22 जुलाई से 28 जुलाई तक होगा ।शिक्षा सप्ताह का उद्देश्य विद्यार्थियों व शिक्षकों के बीच नवाचार के भाव को बढ़ाना है तथा खण्ड शिक्षा अधिकारी अमरेश कुमार सिंह ने यह भी बताया की सप्ताह में प्रतिदिन अलग अलग विषय पर गतिविधियां होंगी। पहले दिन टीएलएम, दूसरे दिन एफ एल एन, तीसरे दिन खेल गतिविधि चौथे दिन सांस्कृतिक गतिविधि पांचवे दिन स्किल और डिजिटल पहल दिवस छठवें दिन स्कूल न्यूट्रीशन डे , अंतिम दिन समुदायिक सहभागिता दिवस होगा।तथा गतिविधियों के सम्बन्ध मे जानकारी देते हुए खण्ड शिक्षा अधिकारी अमरेश कुमार सिंह ने बताया कि टी एल एम दिवस पर कपड़े व गत्ते शैक्षिक बोर्ड डिज़ाइन करने के साथ साथ कटपुतली बनाना, कहानी बोर्ड, और चार्ट बनाना विभिन्न विषयों पर व्याख्यात्मक चार्ट बनाना बताया जाएगा , इसके ज़रिए भोजन, सब्जियों, परिवार के रिश्तों , रंग, जानवर , घन आयत वृत्त की समझ विकसित कराई जाएगी । मुखौटे और कहानी और पेंटिंग , लोकगाथा से बच्चो को जोड़ा जाएगा। श्रेणीवार आयोजनों के लिए स्टॉल लगाए जाएंगे संगीत प्रदर्शन सहित प्रदर्शन भी आयोहन का हिस्सा होंगे खण्ड शिक्षा अधिकारी अमरेश कुमार सिंह ने यह भी बताया की विभिन्न अयोजन के उपलक्ष्य में अभिभावकों को आमंत्रित किया जाएगा तथा बच्चो को निपुड़ बनाने के लिए , मौलिक साक्षरता सम्बंधित गतिविधियां होंगी अंत में खेल दिवस पर स्थानीय खेलो का अयोजन किया जाएगा।

  • Related Posts

    शाहगंज में दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    जौनपुर।शाहगंज थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को 23 अगस्त को ग्राम दनापुर…

    Continue reading
    मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग की जिला क्रियान्वयन समिति की समीक्षा बैठक हुई संपन्न

    जौनपुर –मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग द्वारा एकीकृत बागवानी विकास मिशन, “पर ड्राप मोर काप माइकोरीगेशन व मुख्यमंत्री औद्यानिक विकास योजना…

    Continue reading

    You Missed

    वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया,तकनीक आधारित, छात्र-केंद्रित विश्वविद्यालय बनाने की प्राथमिकता : प्रो. राकेश कुमार सिंह,

    जौनपुर –जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन ने ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित लोगों एवं प्रशिक्षणार्थियों से संवाद कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता, व्यवस्थाओं तथा निर्धारित शुल्क के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

    लखनऊ – योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला- 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा के प्रस्ताव को मंजूरी*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल इस योजना की शुरुआत करेंगे

    जौनपुर: कृषि वैज्ञानिक पर उन्हीें के कर्मचारियों ने किया जानलेवा हमला, 4 के खिलाफ एफआईआर दर्ज, पत्रकार इशरत हुसैन

    जौनपुर -मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत थाना मीरगंज पुलिस की सराहनीय पहल, पति-पत्नी के पारिवारिक विवाद का कराया गया आपसी सुलह-समझौता

    जौनपुर -जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न