जौनपुर शहर के सुविख्यात चिकीत्सालय कृष्णा हार्ट केयर, इनफर्टिलिटी एवं ट्रॉमा सेंटर, द्वारा जनपद के लोगों के लिए सी.पी.आर प्रशिक्षण का आयोजन किया गया

जौनपुर – जनपद के लोगों के लिए सी.पी.आर प्रशिक्षण का आयोजन डॉ0 हरेंद्र देव सिह (वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ) के द्वारा किया गया। प्रशिक्षण मे शामिल ट्रेनर ने कम से कम 500 लोगों को सी.पी.आर की ट्रेनिंग दी एवं सी.पी.आर से किसी व्यक्ति की जान कैसे बचाया जाए इस संबंध में बताया। इसके बाद डॉ0हरेंद्र देव सिंह (वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ) ने कहा कि सी. पी.आर – या कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन – एक आपातकालीन जीवनरक्षक प्रक्रिया है जो तब की जाती है जब दिल धड़कना बंद कर देता है। कार्डियक अरेस्ट के बाद तत्काल सी.पी.आर से बचने की संभावना दोगुनी या तिगुनी हो सकती है। एक ऐसी दुनिया जहां हृदय गति रुकने से कोई नहीं मरता। दुनिया में हर वर्ष 1 करोड़ 86 लाख लोग हृदय गति रुकने से मर जाते हैं। बड़ी संख्या. बड़ा अवसर. आपकी मदद से हम उस संख्या को शून्य पर ला सकते हैं।कार्डियक अरेस्ट के बाद तत्काल सीपीआर से बचने की संभावना दोगुनी या तिगुनी हो सकती है। इसके बाद विश्व रक्तचाप दिवस के इस अवसर पर सी.पी.आर प्रशिक्षण के मुख्य अतिथि कृपा शंकर सिंह पूर्व गृह राज्य मंत्री महाराष्ट्र ने इस प्रशिक्षण का उद्घाटन करते हुए कृष्णा हार्ट केयर एवं डॉ0 हरेंद्र देव सिंह द्वारा किए गए कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि कृष्णा हार्ट केयर एक अस्पताल ही नहीं है जैसे इसका नाम कृष्णा है इसके नजदीक जाते ही दिल धड़कने लगता है इस तरह कृष्णा है केयर पर जो भी मरीज आता है उसका भी रुका हुआ दिल डॉ0 हरेंद्र देव सिंह द्वारा किए गए इलाज से धड़कने लगता है और डॉ0 एच डी सिंह ने कहा कि सीपीआर कोई बहुत बड़ी कंपलेक्स तकनीक नहीं है यह आप बहुत आसानी से सीख सकते हैं इसके लिए जगह-जगह पर प्रशिक्षण शिविर लगाए जाते हैं जिसमें आप जरूर भाग ले इससे आप दूसरे की जान बचा सकते हैं और खुद को आप गर्वामित महसूस कर सकते हैं कि आपके अंदर यह कला है जिससे आप लोगों की जिंदगी बचा सकते हैं कि कैंप में आए हुए 500 लोगों में से अगर एक में भी यह प्रक्रिया अपनाकर किसी की जान बचाई तो यह कार्यक्रम सफल हो जाएगा इस कार्यक्रम का संचालन डॉ0 मधु शारदा द्वारा किया गया एवं अंत में डॉ0 रोबिन सिंह द्वारा आए हुए मुख्य अतिथि एवं सभी प्रशिक्षण के लिए आए हुए लोगों का आभार व्यक्त किया गया। इस मौके पर कृष्णा हार्ट केयर के प्रबंधक गनेन्द्र प्रताप सिंह ,एम.आर एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज सिंह, फार्मा मैनेजर क्लब के अध्यक्ष देवेश गुप्ता, डॉ0 विकास सिंह (स्मार्ट डायग्नोस्टिक सेंटर) कृष्णा हार्ट केयर की डायरेक्टर सुमन सिंह, डॉ0 काशिफ ,डॉ0 प्रदीप, राय अभय सिंह पंबू सिंह एवं कृष्णा हार्ट केयर एंड ट्रॉमा सेंटर के सारे स्टाफ उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जौनपुर। भारत रत्न एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करने तथा विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका…

    Continue reading
    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    जौनपुर, 15 अक्टूबर, जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में…

    Continue reading

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां