पीड़िता ने डीएम से लगायी जानमाल की गुहार


जौनपुर। नगर के लाइन बाजार थाना क्षेत्र के मंडवीवर उर्फ पचहटियां निवासिनी रम्पा देवी ने गुरूवार को जिलाधिकारी के समक्ष उपस्थित होकर विपक्षी पर बहला-फुसलाकर बिना  प्रतिफल के बैनामा कराने, जबरन कब्जा करने व जानमाल की धमकी देने की बात बतायी। साथ ही न्याय की गुहार भी लगायी। रम्पा देवी पत्नी स्व. बचनू हरिजन के अनुसार विपक्षी आकिब हुसैन पुत्र गुलाम निवासी सिपाह थाना शहर कोतवाली एवं सुशील चौरसिया पुत्र परमानंद चौरसिया निवासी मिसिरपुर थाना जफराबाद धोखे से जमीन लिखवाकर उस पर जबरन कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं जो जानमाल की धमकी भी दे रहे हैं। पीड़ित का आरोप है कि उपरोक्त लोगों ने 2021-22 में विश्वासघात करके उसकी जमीन को बैनामा करवा लिया। बदले में एक भी पैसा नहीं दिया। जब पैसे की मांग की तो यह बार-बार बात को टाल देते थे।

पीड़िता ने जब समझ लिया कि ये लोग उनके साथ विश्वासघात कर रहे हैं तो उसने बैनामा मंसुखी व एग्रीमेंट मंसुखी के लिये दीवानी न्यायालय में मुकदमा दायर कर दिया। इसकी जानकारी होने पर विपक्षी मुकदमा वापस लेने के लिये दबाव बना रहे हैं। बीते 18 जुलाई एवं 23 जुलाई को विपक्षी आकिब पुत्र गुलाम ने मेरे मोबाइल नम्बर पर फोन करके जानमाल की धमकी दिया। परेशान होकर पीड़िता ने जिलाधिकारी के दरबार में पहुंचकर न्याय की गुहार लगायी है।

  • Related Posts

    शाहगंज में दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    जौनपुर।शाहगंज थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को 23 अगस्त को ग्राम दनापुर…

    Continue reading
    मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग की जिला क्रियान्वयन समिति की समीक्षा बैठक हुई संपन्न

    जौनपुर –मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग द्वारा एकीकृत बागवानी विकास मिशन, “पर ड्राप मोर काप माइकोरीगेशन व मुख्यमंत्री औद्यानिक विकास योजना…

    Continue reading

    You Missed

    वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया,तकनीक आधारित, छात्र-केंद्रित विश्वविद्यालय बनाने की प्राथमिकता : प्रो. राकेश कुमार सिंह,

    जौनपुर –जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन ने ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित लोगों एवं प्रशिक्षणार्थियों से संवाद कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता, व्यवस्थाओं तथा निर्धारित शुल्क के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

    लखनऊ – योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला- 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा के प्रस्ताव को मंजूरी*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल इस योजना की शुरुआत करेंगे

    जौनपुर: कृषि वैज्ञानिक पर उन्हीें के कर्मचारियों ने किया जानलेवा हमला, 4 के खिलाफ एफआईआर दर्ज, पत्रकार इशरत हुसैन

    जौनपुर -मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत थाना मीरगंज पुलिस की सराहनीय पहल, पति-पत्नी के पारिवारिक विवाद का कराया गया आपसी सुलह-समझौता

    जौनपुर -जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न