लायंस क्लब क्षितिज ने कारगिल विजय दिवस के अवसर पर किया रक्तदान शिविर का आयोजन

जौनपुर – कारगिल विजय दिवस के अवसर पर लायंस क्लब क्षितिज ने आई एम ए ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। संस्थाध्यक्ष लायन प्रदीप सिंह ने कहा कि शहीदों की याद में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। हमें शहीदों को सदैव याद रखना चाहिए। शहीदों की बदौलत ही पूरा देश खुली हवा में सांस ले रहा है। लोगों को देश के महापुरुषों, सैनिकों के जीवन से प्रेरणा लेकर देश हित में कार्य करना चाहिए। संस्थापक अध्यक्ष लायन शशांक सिंह रानू ने कहा कि रक्त का कोई विकल्प नहीं है। यह रक्तदान द्वारा ही एक दूसरे को उपलब्ध कराया जा सकता है। उन्होंने कहा कि सभी को कम 1से कम साल में एक बार रक्तदान अवश्य करना चाहिए क्योंकि इन दिनों रक्त की कमी हो गई है।


पूर्व अध्यक्ष जयकृष्ण साहू जैकी ने कहा हमारे देश के वीर जवानों के साहस और बलिदान को स्मरण करने के लिए हम 26 जुलाई को ‘कारगिल विजय दिवस’ मनाते हैं। रक्तदान एक महान कार्य है जिससे न केवल किसी की जान बचाई जा सकती है, बल्कि यह हमारे समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी को भी दर्शाता है। इस कारगिल विजय दिवस पर हम अपने वीर शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए रक्तदान के माध्यम से अपना योगदान दे सकते हैंl
इस रक्तदान शिविर में प्रदीप सिंह, विशाल बर्नवाल, अजीत सोनकर, जय कृष्ण साहू जैकी, अभिषेक गुप्ता सोनू आदि लोगों ने रक्तदान किया। इस अवसर पर ब्लड डोनेशन चेयरपर्सन दिलीप जायसवाल, अतुल सिंह, कोषाध्यक्ष दीपक साहू, संजय जयसवाल, जगन्नाथ मोदनवाल, सुषमा सोनकर, आदि लोग उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां